पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बलरामपुर का दौरा, परखेंगे तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को चार दिन बचे हैं। हंसुवाडोल कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों अंतिम चरण में है। सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां देखेंगे।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:43 PM (IST)
पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बलरामपुर का दौरा, परखेंगे तैयारी
मंगलवार को जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने सभास्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को चार दिन बचे हैं। हंसुवाडोल कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों अंतिम चरण में है। सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां देखेंगे। यहीं पर आसपास जिलों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए 75 लोगों के बैठने के लिए मीटिंग हाल का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने सभास्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मंच के सामने सभास्थल का लंबाई में विस्तार करने का निर्देश दिया, जिससे भीड दूर तक दिखे। साथ ही पीएम का बड़ा और सीएम का छोटा कटआउट लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम के स्वागत में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इसका विशेष ध्यान रखें। वीवीआइपी, वीआइपी, मीडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आने वालों का प्रवेश मार्ग एक ही रहेगा। जल शक्ति राज्यमंत्री बलवंत ङ्क्षसह औलख, राज्यमंत्री पल्टूराम, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल मौजूद रहे। बाद में मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। 

सीधा प्रसारण की चुस्त रखें व्यवस्था : जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने तैयारी में लगे अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल से सीधा प्रसारण की व्यवस्था चुस्त रखने की हिदायत दी। कहा कि पीएम के संबोधन व लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभान्वित होने वाले जिलों में ब्लाक स्तर तक किया जाएगा। इसलिए अभी से उसकी व्यवस्था कर लें।

chat bot
आपका साथी