बाराबंकी में युवती का अपहरण और मतांतरण के बाद विवाह करने का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

पीड़ित पिता ने बताया कि युवक ने करीब दो वर्ष पहले खुद को देशराज गौतम बताते हुए उसका खेत बंटाई पर ले लिया था। आरोपित का उनके घर पर आना-जाना रहता था। इसी बीच आरोपित ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

By Mahendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 12:12 PM (IST)
बाराबंकी में युवती का अपहरण और मतांतरण के बाद विवाह करने का आरोप, आरोपित गिरफ्तार
बाराबंकी में युवती का अपहरण कर मतांतरण कराने का आरोप।

बाराबंकी, संवादसूत्र । एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती के बरामद होने के बाद इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पिता ने पुत्री का अपहरण कर जबरन मतांतरण कराकर विवाह कराने का आरोप लगाते हुए कुर्सी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपितों ने पुत्री के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया है। आरोपित विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। पीडि़त ने आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

कुर्सी थाना के एक गांव निवासी व्‍यक्ति ने तहरीर में कहा है कि बीते 20 जून को उसकी पुत्री को देवा थाना के पीड़ गांव निवासी अब्दुल वहाब पुत्र अब्दुल रसीद अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने दोनों की बीते 23 जून को बरामदगी की थी। पीड़ित पिता ने बताया कि युवक ने करीब दो वर्ष पहले खुद को देशराज गौतम बताते हुए उससे संपर्क किया था। इस बीच युवक ने उसका खेत बंटाई पर ले लिया था। इसके चलते आरोपित का उनके घर पर आना-जाना रहता था। इसी बीच आरोपित ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीडि़त पिता का यह भी आरोप है कि आरोपित ने इतना ही नहीं उसकी पुत्री का जबरन मतांतरण कर उसके साथ विवाह कर लिया, जबकि युवक पहले से विवाहित है और उसके एक पुत्र भी है। उन्होंने प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।

आरोपित पर मुकदमा दर्ज : थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं और पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी