बैंक खातों ने भी उगले मानव तस्करों के बारे में अहम राज, एटीएस को अभी कुछ सदस्यों की तलाश

बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों की पहचान बदलकर उन्हें विदेश भेजने वाले मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के बैंक खातों की छानबीन में भी कई अहम राज सामने आए हैं। गिरोह के सदस्यों के बीच हुए लेनदेन को लेकर एटीएस अब आगे की छानबीन कर रही है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:10 AM (IST)
बैंक खातों ने भी उगले मानव तस्करों के बारे में अहम राज, एटीएस को अभी कुछ सदस्यों की तलाश
एटीएस ने रोहिंग्या जमील व उसके साले नूर को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे लंबी पूछताछ की है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों की पहचान बदलकर उन्हें विदेश भेजने वाले मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के बैंक खातों की छानबीन में भी कई अहम राज सामने आए हैं। गिरोह के सदस्यों के बीच हुए लेनदेन को लेकर एटीएस अब आगे की छानबीन कर रही है। फर्जी दस्तावेजों के जरिये विदेश जाने वालों की दिल्ली एयरपोर्ट पर बोर्डिंग में मदद करने वाले अजय घिल्डियाल के बैंक खातों की छानबीन में भी अहम जानकारियां सामने आई हैं। एटीएस ने मानव तस्करी गिरोह के सदस्य रोहिंग्या जमील व उसके साले नूर को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे लंबी पूछताछ की है।

वहीं देहरादून निवासी अजय घिल्डियाल को भी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने अजय को साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर भी पड़ताल की थी और अब उसके सहयोगियों की छानबीन की जा रही है। एटीएस को अजय के खातों में हुए कुछ लेनदेन के बारे में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका है। इसे लेकर उससे और गहनता से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एटीएस बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों की घुसपैठ कराने के बाद उन्हें ङ्क्षहदू नामों से यूरोप के देशों में भेजे जाने के गंभीर मामले की छानबीन कर रही है। एटीएस के हाथ गिरोह के कुछ अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में भी ठोस जानकारियां लगी हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एटीएस ने 26 अक्टूबर को मिथुन मंडल व तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर मानव तस्कर गिरोह का राजफाश किया था। जिसके बाद गिरोह से जुड़े पांच अन्य सदस्य पकड़े जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी