बलराम और संगीता ने क्रास कंट्री में बाजी मारी, लखनऊ में 59वीं पुलिस पीएसी क्रास कंट्री प्रतियोगिता

पैतीसवीं वाहिनी पीएसी महानगर के सिंथेट्रिक कोर्ट पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी अजय आनंद ने किया। सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई क्रास कंट्री पुरुष और महिला वर्ग में अलग अलग आयोजित की गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:04 PM (IST)
बलराम और संगीता ने क्रास कंट्री में बाजी मारी, लखनऊ में 59वीं पुलिस पीएसी क्रास कंट्री प्रतियोगिता
पैतीसवीं वाहिनी पीएसी में संपन्न हुई क्रास कंट्री। टीम चैंपियनशिप में पश्चिम जोन और मेरठ जोन चैंपियन।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। पैतीसवीं वाहिनी पीएसी में 59वीं क्रास कंट्री पुलिस और पीएसी वाहिनी प्रतियोगिता में जवानों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुषों में बलराम सिंह ने और महिलाओं में संगीता चौधरी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। पैतीसवीं वाहिनी पीएसी महानगर के सिंथेट्रिक कोर्ट पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी अजय आनंद ने किया।

सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई क्रास कंट्री पुरुष और महिला वर्ग में अलग अलग आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिम जोन के बलराम सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बरेली जोन के ही अंकित यादव और पश्चिमी जोन के आरक्षी रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में बरेली जोन की संगीता चौधरी सबसे आगे रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर बरेली जोन की ही अंकुल रानी और तीसरे नंबर पर मीना चौधरी रहीं। मीना मेरठ जोन से प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

क्रास कंट्री की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में पीएसी मध्य जोन की टीम ने बाजी मारी। पश्चिम की टीम में बलराम, सुरेंद्र कुमार, रवि जाधव और शिशपाल शामिल थे। बरेली जोन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में अंकित यादव, लोकेश, गौरव राणा और कन्हैया शामिल थे। तीसरे स्थान पर लखनऊ जोन की टीम रही। लखनऊ से राम स‍िंह, शिवराज, रवींद्र कुमार और गौरव ने भा लिया।

महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप में मेरठ जोन सबसे आगे रहा। मेरट की टीम की ओर से मीना चौधरी, हितेश, कामिनी चौहान और चीनू कुमारी ने दौड़ लगाते हुए दूसरों को पछाड़ा। आगरा जोन दूसरे नंबर पर रहा। आगरा की टीम में सरला जादौन, बीनू, अर्चना कुमारी और अनीता शामिल थीं। बरेली जोन की टीम तीसरे नंबर पर रही। टीम में संगीता, अरुणा, अंकुल रानी और आशा ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी