Ayodhya Ram Mandir News: देश भर में गाई जाएगी मंदिर निर्माण की गाथा, शारीरिक प्रमुख करेंगे रामलला का दर्शन

इस समय मंदिर निर्माण में क्या चल रहा है कितने चरणों में निर्माण कार्य होगा कब तक ये पूरा होगा सहित निर्माण का कार्य दृश्य लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। इसके वाहक देशभर से यहां आए शारीरिक शिक्षण प्रमुख ही होंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:22 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: देश भर में गाई जाएगी मंदिर निर्माण की गाथा, शारीरिक प्रमुख करेंगे रामलला का दर्शन
अयोध्‍या से वापस जाकर अपने-अपने प्रांतों की शाखाओं में साझा करेंगे राम मंदिर निर्माण की जानकारी।

अयोध्‍या, [प्रवीण तिवारी]। कारसेवकपुरम में चल रहे आरएसएस के अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग के बाद ही देशभर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की अनुगूंज सुनाई देगी। इससे गांव-गांव, शहर-शहर लोगों को मंदिर निर्माण की समूची जानकारी सुलभ हो सकेगी। इस समय मंदिर निर्माण में क्या चल रहा है, कितने चरणों में निर्माण कार्य होगा, कब तक ये पूरा होगा सहित निर्माण का कार्य दृश्य, लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। इसके वाहक देशभर से यहां आए शारीरिक शिक्षण प्रमुख ही होंगे। वर्ग के बाद 23 अक्टूबर को वे रामलला का दर्शन करेंगे, जहां उन्हें मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

संघ के बड़े पदाधिकारियों को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ही मंदिर निर्माण की जानकारी देते हैं। संघ परिवार से जुड़े कुछ परिवार भी आए हैं, जो रामलला का दर्शन कर चुके हैं। अब तक दो सौ से अधिक दूर-दराज के प्रांतों के लोगों ने रामलला का दर्शन कर लिया है। रामलला के अतिरिक्त ये सभी अयोध्या के अन्य पौराणिक स्थलों व मंदिरों में विराजमान रामलला का पूजन अर्चन कर रहे हैं। इनको दर्शन कराने के लिए प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड की टोली लगाई गई है।

देश के 45 प्रांतों से यहां 460 शारीरिक प्रमुख आए हैं। इन लोगों का ही प्रशिक्षण चल रहा है। संघ से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि रामलला का दर्शन करना तो यहां आए स्वयंसेवकों का सपना है ही, लेकिन मंदिर कैसे बन रहा है, इसे देखना व इसके बारे में जानना भी अहम उद्देश्य है। कहा कि यहां से वापस जाने के बाद सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र के स्वयंसेवकों को मंदिर निर्माण प्रक्रिया से अवगत कराएंगे, जिससे घर-घर तक निर्माण की गाथा पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी