Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पत्‍नी संग दिए 1.51 लाख की धनराशि

Ayodhya Ram Mandir भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने एक लाख व उनकी पत्‍नी ने 51 हजार रुपये दान में दिए। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ राष्ट्र के निर्माण का मंदिर भी बनेगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:05 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पत्‍नी संग दिए 1.51 लाख की धनराशि
Ayodhya Ram Mandir: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने एक लाख व उनकी पत्‍नी ने 51 हजार दान में दिए।

लखनऊ, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में जन-जन की सहभागिता अभियान जारी है। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को एक लाख व उनकी पत्नी कमला देवी ने 51 हजार की राशि विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष को चेक के माध्यम से समर्पित की। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ राष्ट्र के निर्माण का मंदिर भी बनेगा। मंत्री व उनकी पत्‍नी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान स्वरूप धनराशि भेंट की है। 

बता दें, बीती 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे कल्याण सिंह ने राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में एक लाख एक रुपया दान दिया था। वहीं, राज्यपाल ने महंत कमल नयन दास, दत्तात्रेय होसबोले व चंपत राय को श्रीराम मंदिर निर्माण की समर्पण निधि के लिए 2,00,001 रुपये का चेक राजभवन में भेंट कर चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदि‍त्‍यनाथ अपने सरकारी आवास पर दो लाख रुपये का चेक भेंट कर चुके हैं। अयोध्या में श्रीराम के भव्यमंदिर के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी के आह्वान के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने भी समर्पण निधि में 51 हजार रुपये जमा किए हैं। महंत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय को चेक देकर अभियान की शुरुआत की। 

रायबरेली में पूर्व विधायक ने दिए एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार: विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुरू किए गए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने एक करोड़ 11 लाख, 11 हजार एक सौ 11 हजार रुपये का दान किया है। 

दान के लिए बैंकों ने जारी किए टोल फ्री नंबर : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला गया है। इन खातों में देशभर के रामभक्त समर्पण निधि जमा कर सकते हैं। तीनों ही बैंकों ने अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस पर भक्तजन धनराशि जमा करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। पंजाब नेशनल बैंक का टोल फ्री नंबर 18001809800 है। 

chat bot
आपका साथी