Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में भजन कीर्तन संग मना दीपोत्सव, खुशी व उल्लास का माहौल

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan लॉकडाउन के बाद पहली बार गुलजार दिख रहे भाजपा मुख्यालय में भजन कीर्तन संग दीपोत्सव मनाया गया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:38 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में भजन कीर्तन संग मना दीपोत्सव, खुशी व उल्लास का माहौल
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय में भजन कीर्तन संग मना दीपोत्सव, खुशी व उल्लास का माहौल

लखनऊ, जेएनएन। पूरे उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर बुधवार को खुशी व उल्लास का माहौल रहा। लॉकडाउन के बाद पहली बार गुलजार दिख रहे भाजपा मुख्यालय में भजन कीर्तन संग दीपोत्सव मनाया गया। प्रागंण में भव्य रंगोली बनाई और आतिशबाजी की गई। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विश्व भर के रामभक्तों का विश्वास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिखाया। 500 वर्षो का संघर्ष व तप फलीभूत हुआ।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को सुबह से चहल-पहल बनी थी। अयोध्या में मंदिर के लिए भूमि पूजन होते ही जय श्रीराम के जयकारों से मुख्यालय गूंज गया। कई स्थानों पर रंगोलियां बनाई गई थी। भगवान राम के भजनों की स्वर लहरी से पूरा वातावरण राममय बन गया था। महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियाें के साथ पूजन अर्चन किया। कार्यालय को बिजली की झालर व फूलों से सजाया गया था। एक दूजे को बधाई देने के साथ मिठाई वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

भाजपा मुख्यालय में भजन कीर्तन संग दीपोत्सव के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायधण शुक्ला, संजय राय, भारत दीक्षित, लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अंकित चंदेल, राजकुमार, सत्यप्रकाश व सौरभ समेत अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भूमि पूजन के उपलक्ष्य में गांव-गांव में दीपोत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। आम जनता का उत्साह देखकर त्रेता युग के श्रीराम राजतिलक जैसा अहसास हो रहा था।

प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम संगठित होकर...सामाजिक समरसता के मार्ग पर चल कर गरीब, जरूरतमंद व दुःखी लोगों की सेवा कर उनके जीवन में ख़ुशियों का एक नया दीप जला सकते है।

मन की अयोध्या को सजाने-सँवारने के लिए मन में उदारता व सद्भाव होना आवश्यक है। #JaiShriRam pic.twitter.com/KiBh4sCsVM— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 5, 2020

आज भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम संगठित होकर...सामाजिक समरसता के मार्ग पर चल कर गरीब, जरूरतमंद व दुखी लोगों की सेवा कर उनके जीवन में खुशियों का एक नया दीप जला सकते हैं। मन की अयोध्या को सजाने-संवारने के लिए मन में उदारता व सद्भाव होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन रहा जब विश्व के सबसे प्राचीन और ज्ञानमयी, गर्वित व अलौकिक सनातन धर्म के आधार ‘भगवान श्रीराम’ के मंदिर का अयोध्या जी में शिलान्यास हुआ है। स्वतंत्र देव सिंह ने कि भावुक हूं..नतमस्तक हूं..जिस हृदयस्पर्शी व अभूतपूर्व दृश्य की वर्षों से प्रतीक्षा थी आज उसे साकार होते देख रहा हूं! समस्त राम भक्तों को हार्दिक बधाई!

chat bot
आपका साथी