गोंडा में युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर पिता-पुत्री को मारी गोली

गोंडा में सरेशाम हुई अपहरण कोशिश गोली चलने की वारदात से दहशत ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:26 AM (IST)
गोंडा में युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर पिता-पुत्री को मारी गोली
गोंडा में युवती के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर पिता-पुत्री को मारी गोली

गोंडा, जेएनएन। स्थानीय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। सरेशाम युवती को अगवा करने की कोशिश की, विरोध करने पर पिता-पुत्री को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबाेच लिया। बाद में पुलिस ने भी एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर गांव के शिवाला मजरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह गत रविवार की शाम परिवारजनों के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच करनीपुर के मोहित तिवारी, कुलदीप तिवारी, मोहनपुर के शिवम तिवारी, दर्जीकुआं विकास सिंह, दुलेडिचा सतीश दुबे, जगदीशपुर के दीपक सिंह व सूर्यकुमार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आ धमके। इन लोगों ने परिवार के सदस्यों को मारना पीटना शुरू कर दिया। बहन को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके पिता व उसकी एक अन्य बहन पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस पर गांव के लाेगों की भीड़ जुट गई। बदमाश भागने लगे। एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित विकास सिंह व शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी