हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती, मह‍िलाओं को जख्‍मी कर लाखों लूटेे Sultanpur news

घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर‍िंंग करते फरार हुए बदमाश।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:22 AM (IST)
हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती, मह‍िलाओं को जख्‍मी कर लाखों लूटेे Sultanpur news
हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती, मह‍िलाओं को जख्‍मी कर लाखों लूटेे Sultanpur news

सुलतानपुर, जेएनएन। कोतवाली देहात के सातनपुर गांव में शुक्रवार की रात को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। महिलाओं को कमरे में बंदकर दो महिलाओं को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लाखों रुपये का सामान लूटकर भाग रहे बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायर‍िंंग भी की। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सातनपुर गांव में रतीपाल मिश्र अपनी पत्नी अशोका देवी, बड़ी पुत्र वधू मोनिका मिश्रा, छोटी पुत्र वधू पूजा, पुत्री विभा मिश्रा के साथ रहते हैं। रतीपाल के दोनों बेटे अनिरुद्ध व म‍िंंटू परदेश में रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के बाद रतीपाल व अशोका पास स्थित अपने नलकूप पर सोने चले गए। रात करीब ग्यारह बजे आधा दर्जन बदमाश छत के रास्ते रतीपाल के मकान में दाखिल हो गए।

लुटेरों ने मोनिका मिश्रा व पुत्री विभा मिश्रा के कमरे को बाहर से बंदकर दिया। छोटी बहू पूजा मिश्रा के कमरे में दाखिल हुए बदमाश अटैची, लोहे का बक्सा व बैग लेकर जाने लगे। खटपट की आवाज से पूजा व आस्था जग गई और बदमाशों से भिड़ गई। जिससे बदमाशों ने पूजा व आस्था को हथौड़े व कट्टे की बट से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। पूजा ने फोनकर इसकी जानकारी रतीपाल को दी। गांव के लोग भी हल्ला सुनकर एकत्र हो गए। भाग रहे बदमाशों को रतीपाल ने दौड़ाया तो कई राउंड हवा में फायर‍िंग की गई।

गंभीर रूप से जख्मी पूजा व आस्था को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के मुताबिक बदमाशों की संख्या छह से अधिक थी। जिसमें से तीन लोग घर के अंदर घुसे थे, तीन बाहर देखरेख में लगे थे। अशोका देवी ने बताया कि पंद्रह हजार नगदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख का सामान लूटा गया है। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी