लखनऊ सिविल अस्पताल विस्तार के लिए सूचना भवन के ध्वस्तीकरण को मंजूरी, बढ़ाए जाएंगे 400 बेड

लखनऊ के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए साथ में लगे सूचना भवन के ध्वस्तीकरण को मंजूरी शासन से मिल गई है। सूचना भवन को ध्वस्त कर सिविल अस्पताल के लिए 400 बेड बढ़ाए जाएंगे। जबकि इतने ही बेड पहले से हैं।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 09:59 AM (IST)
लखनऊ सिविल अस्पताल विस्तार के लिए सूचना भवन के ध्वस्तीकरण को मंजूरी, बढ़ाए जाएंगे 400 बेड
इस विस्तार के बाद सिविल अस्पताल 800 बेड के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सालय हो जाएगा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए साथ में लगे सूचना भवन के ध्वस्तीकरण को मंजूरी शासन से मिल गई है। सूचना भवन को ध्वस्त कर अस्पताल की जरूरतों के मुताबिक नया भवन बनाया जाएगा। इसके बाद सिविल अस्पताल में 400 बेड अतिरिक्त हो जाएंगे, जबकि इतने ही बेड पहले से हैं। इस विस्तार के बाद सिविल अस्पताल 800 बेड के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा चिकित्सालय हो जाएगा। अभी बलरामपुर चिकित्सालय 760 बेड क्षमता के साथ प्रदेश का पहला सबसे बड़ा जिला अस्पताल है।

सिविल अस्पताल के निदेशक डा. सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने बताया कि नव निर्माण के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार है। अब कार्यदायी संस्था शीघ्र ही ध्वस्तीकरण व नवनिर्माण शुरू करेगी।

नया भवन बनने व हैंडओवर होने में करीब दो से ढाई वर्ष का समय लग सकता है। यह भवन पिछले साल ही अस्पताल के हवाले हो गया था। मगर कोरोना के चलते प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही थी। सुविधाओं में होगा विस्तार: बेड बढऩे के साथ ही साथ सुपर स्पेशियालिटी सुविधाओ में भी विस्तार होगा। न्यूरो, यूरो, नेफ्रो, गैस्ट्रो, कैथलैब इत्यादि सुविधाओं में इजाफा होगा। आइसीयू की क्षमता भी करीब 100 बेड तक की हो जाएगी। इससे लखनऊ के साथ आसपास के जनपदों के मरीजों को इलाज में होने वाली मुश्किलें कम होंगी। इमरजेंसी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी