दागी नेशनल इंटर कॉलेज में नहीं जांची जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं

चार केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन। कॉपी जांचने के लिए 15 दिन का लक्ष्य रखा गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:41 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:41 AM (IST)
दागी नेशनल इंटर कॉलेज में नहीं जांची जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं
दागी नेशनल इंटर कॉलेज में नहीं जांची जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं

लखनऊ, जेएनएन। यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन की भी तैयारी जारी है। इस बार राजधानी में चार सेंटरों पर उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। डीआइओएस ने संबंधित केंद्रों की सूची परिषद को भेज दी है।

बोर्ड परीक्षा का दो मार्च को आखिरी पेपर होगा। कुल एक लाख 489 पंजीकृत विद्यार्थियों में से करीब 20 हजार परीक्षा छोड़ चुके हैं। बावजूद, हाईस्कूल, इंटर की लाखों कॉपियों को जांचना चुनौती होगा। ऐसे में समय से परिणाम जारी करने के लिए मूल्यांकन में तेजी दिखानी होगी।

डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए निशातगंज जीआइसी, जुबली कॉलेज, अमीनाबाद कॉलेज व हुसैनाबाद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कक्षों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गत वर्ष मूल्यांकन केंद्र बना नेशनल इंटर कॉलेज को बाहर कर दिया गया है। कारण, प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी करने की वजह से उसे केंद्रों की सूची से हटा दिया गया है।

15 दिन के अंदर कॉपी जांचने का लक्ष्य

बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने के लिए 15 दिन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षकों के लिफाफे जल्द भेजने को कहा गया है। अफसरों का कहना है कि समयगत विद्यालयों को ड्यूटी रिसीव कराकर मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों को भेजना है। केंद्रों पर सुबह 10 से शाम पांच तक मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन आठ या नौ मार्च से शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी