अलका दास बनीं यूपी हैंडबाल एसोसिएशन की अध्यक्ष, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष बने अनुराग मिश्रा
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बीबीडी ग्रुप की चेयरमैन अलका दास को अध्यक्ष चुना गया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुए चुनाव में डा.आनंदेश्वर पांडेय को महासचिव और विनय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बीबीडी ग्रुप की चेयरमैन अलका दास को अध्यक्ष चुना गया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुए चुनाव में डा.आनंदेश्वर पांडेय को महासचिव और विनय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर एम बोबडे (वरिष्ठ आइएएस) को एसोसिएशन का चेयरमैन, लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडीएम विश्व भूषण मिश्र व नवीन दास को उपाध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर सभा ने मुहर लगाई। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से ओलंपियन एथलीट सुधा सिंह को उनके खेल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
निर्वाचित कार्यकारिणी : चेयरमैन : डा.सुधीर एम बोबडे (आइएएस), अध्यक्ष : अलका दास (चेयरमैन बीबीडी ग्रुप), वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अभिषेक प्रकाश (आइएएस), उपाध्यक्ष : डा.अनिल अग्रवाल, विश्व भूषण मिश्र, नवीन दास, निशांत जायसवाल, श्याम बाबू, अजय त्रिपाठी, महासचिव : डा.आनंदेश्वर पांडेय, संयुक्त सचिव : रजत दीक्षित, परमिंदर सिंह, अमित पांडेय, फजील बेग, कौशल दीक्षित और कोषाध्यक्ष : विनय कुमार सिंह।
अनुराग को लखनऊ की कमान: लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ की आम वार्षिक बैठक में अनुराग मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। भुवन भट्ट सचिव पद पर बरकरार रहेंगे, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सीमा के नाम पर सहमति बनी। संरक्षक विनीत बिसारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम अहमद व सुधीर कुमार, सुनीता यादव, आशुतोष शुक्ला, जाकिर हुसैन को सदस्य के रूप में चुना गया।