अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-जनता और लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान करने पर तुली है। जनता ने पंचायत चुनावों में भाजपा को हरा दिया तो अब धांधली से खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाना चाहती है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:49 PM (IST)
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-जनता और लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा
भय और लालच दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपाः अखिलेश यादव

लखनऊ, (राज्य ब्यूरो) । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान करने पर तुली है। जनता ने पंचायत चुनावों में भाजपा को हरा दिया तो अब धांधली से अपनी खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर लगी हुई है। 

अखिलेश ने कहा कि हर जिले में प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों पर भाजपा फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें डरा धमका रही है। राज्यपाल को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों पर प्रलोभन एवं आतंक के जरिये भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव डाला जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के समर्थकों के मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं। माफिया बताकर जिला बदर किया जा रहा है। घरों पर दबिश डालकर परिवार की महिलाओं-बच्चों तक से अभद्रता की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का यही वास्तविक परिचय है। भारतीय जनता पार्टी को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में गरिमा जनादेश का सम्मान करने में होती है उसके साथ धोखाधड़ी करने में नहीं। उन्होंने कहा, अगले विधानसभा चुनाव में जनता योगी सरकार को सबक सिखाएगी। 

chat bot
आपका साथी