अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा: बड़े-बड़े वादे कर जनता को बहलाना जानती है बीजेपी; हर मोर्चे पर सरकार विफल

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हों या गृहमंत्री मुख्यमंत्री की किस बात के लिए तारीफ करते हैं। कोरोना संक्रमण में उत्तर प्रदेश में मौतों का ऐसा सिलसिला चला कि शवदाह गृहों में लाशें जलाने की जगह नहीं बची थी। अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया पलटवार।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:26 PM (IST)
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा: बड़े-बड़े वादे कर जनता को बहलाना जानती है बीजेपी; हर मोर्चे पर सरकार विफल
अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया पलटवार।

लखनऊ []राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सचमुच चमत्कारी पार्टी है। वह कब कौन रूप धारण कर ले कहना मुश्किल है। भाजपा बड़े-बड़े वादे कर जनता को बहलाने का गुण जानती है। समाजवादी पार्टी के कामों पर अपना ठप्पा लगा कर भ्रम पैदा करने में माहिर है। अब केंद्रीय गृहमंत्री ने बिना चुनाव मैदान में उतरे ही भविष्यवाणी कर दी है कि विपक्ष को सन 2022 में करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री हों या गृहमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की किस बात के लिए तारीफ करते हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश में मौतों का ऐसा सिलसिला चला कि शवदाह गृहों में लाशें जलाने की जगह भी नहीं बची थी। हर मोर्चे पर तो भाजपा सरकार विफल रही है। चंद पूंजी घरानों की संपत्ति लाकडाउन के समय में भी कई गुना बढ़ गई है।

आज रायबरेली पहुंचेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल: समाजवादी पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रायबरेली में हुई हत्याओं की जांच के लिए मंगलवार तीन अगस्त को वहां जाएगा। प्रतिनिधि मंडल रायबरेली के ग्राम नन्दा पुरवा मजरे ढिडौली निवासी अंकुर चौधरी तथा जगतपुर ग्राम बिछियावादी निवासी धनंजय यादव की गोली मार कर हुई हत्याओं की जांच करेगा व शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेगा। इसमें पूर्व विधायक मनोज पाण्डेय, आशा किशोर, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रराज ङ्क्षसह पटेल व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी