मुरादाबाद में खुद पर दर्ज केस के बाद अखिलेश यादव बोले- ये FIR हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक

अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट मामले में दर्ज एफआईआर पर टिप्पणी की। उन्‍होंने भाजपा की हताशा का प्रतीक करार देते कहा कि यद‍ि आवश्‍यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे ।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 08:07 AM (IST)
मुरादाबाद में खुद पर दर्ज केस के बाद अखिलेश यादव बोले- ये FIR हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक
अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट मामले में दर्ज एफआईआर पर टिप्पणी की।

लखनऊ, जेएनएन। मीडिया कर्मियों से मारपीट के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसे भाजपा की हताशा का प्रतीक करार देते हुए अख‍िलेश यादव ने कहा कि यद‍ि आवश्‍यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में  होर्डिंग भी लगवा देंगे।

सपा अध्‍यक्ष ने मुरादाबाद में उनपर दर्ज एफआइआर के बाद अपने आध‍िकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा- '' उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे ख‍िलाफ जो एफआइआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफआइआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।'' 

यह भी पढ़ें : मुरादाबाद में मारपीट मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 21 पर केस, दो मीडिया कर्मियों पर भी कार्रवाई

मुरादाबाद में अखिलेश यादव समेत 21 पर केस:  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, इंडियन प्रेस एलाईवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरुण पाराशर ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता 11 मार्च की शाम मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित होली डे रेजीडेंसी होटल में थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद होटल की लाबी में कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव से व्यक्तिगत सवाल पूछा। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री झल्‍ला उठे। उन्‍होंने अपने सुरक्षा कर्मियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया।

chat bot
आपका साथी