अखिलेश यादव का आरोप- कोविड प्रोटोकाल के नाम पर सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हिटलरशाही का उदाहरण है कि हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में बैठक कर रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआरआर दर्ज कर दी। साथ ही 120 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:33 PM (IST)
अखिलेश यादव का आरोप- कोविड प्रोटोकाल के नाम पर सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कोविड प्रोटोकाल के नाम पर सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते भारी जनाक्रोश है। प्रदेश के पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पराजित हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी उसे अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इसलिए कोविड के नाम पर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधायक खुलेआम कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हिटलरशाही का उदाहरण है कि हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में बैठक कर रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआरआर दर्ज कर दी। साथ ही 120 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपाई चाहे जितनी तादाद में मिलें और बैठकें करें, उन पर पुलिस चुप रहती है। औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य अवनेश खटिक के घर पहुंच कर राजस्व विभाग की टीम ने अभद्र व्यवहार किया। एटा में सपा नेता जोगिन्दर सिंह की मार्केट को कोर्ट का स्टे होने के बाद भी तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संज्ञान में यह रहे कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें एक-एक अनियमितता और अन्याय का हिसाब देना होगा।

chat bot
आपका साथी