अब जितेन्द्र के बाद क्या परिवार का कोई और सदस्य बनेगा हिंदू, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

अपना मुस्लिम धर्म बदलकर वसीम रिजवी से जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बनने के वह लगातार सुर्खियों में हैं। अब एक महिला के साथ उनका वीडियो वायरल होने के बाद इस बात को लेकर चर्चाएं गर्म हैं कि क्या उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य भी हिंदू बनेगा।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:14 PM (IST)
अब जितेन्द्र के बाद क्या परिवार का कोई और सदस्य बनेगा हिंदू, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
जितेन्द्र त्यागी के तथाकथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिर फैलाई सनसनी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता।  अपना मुस्लिम धर्म बदलकर वसीम रिजवी से जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बनने के बाद सुर्खियों का बाजार लगातार गर्म होता जा रहा है। अब एक अन्य वीडियो सोशल मी़डिया पर वायरल है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष दिखाई दे रहे हैं। इसमें पुरुष को जितेन्द्र त्यागी और महिला को उनकी पत्नी बताया जा रहा है। वायरल वीडियों के बाद प्रदेश और देश में इस बात को लेकर चर्चाएं गर्म हैं कि क्या उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य भी हिंदू बनेगा। जितेंद्र त्यागी बनने के बाद उन्होेंने यह साफ कहा था कि जो उनके साथ होगा वह आएगा और परिवार का जो सदस्य उनके साथ नहीं होगा, उससे वह खुद नाता तोड़ लेंगे।

ऐसे वक्त में महिला के साथ वायरल हुए जितेन्द्र त्यागी के इस वीडियो को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो में महिला कौन है, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में पुरुष को जितेंद्र और महिला को उनकी पत्नी बताया जा रहा है। हालांकि दोनों मास्क लगाए हैं और उनका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा। इस मामले को लेकर जितेंद्र के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने इस बारे में बात नहीं की।

भाई ने तोड़ चुके हैं रिश्ताः जितेन्द्र के भाई पहले ही उनसे रिश्ता तोड़ चुके हैं और उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। जितेन्द्र उर्फ वसीम ने दो शादियां की हैं। दोनों पत्नियां अलग रहती हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक वसीम उर्फ जितेन्द्र एक जगह मुतवल्ली भी हैं। ऐसे में उन्हें उनके पद से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हाल में ही जितेन्द्र के चालक की पत्नी ने उनपर दुष्कर्म, धमकी और अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण की एफआइआर भी दर्ज कराई थी।

शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता भी जाएगीः  जितेन्द्र त्यागी अभी शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य हैं। नियम के मुताबिक एक मुस्लिम ही बोर्ड का सदस्य रह सकता है। माना जा रहा है कि जितेन्द्र की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। वक्फ बोर्ड इस संबंध में विधिक राय ले रहा है।

chat bot
आपका साथी