ओपी राजभर व अखिलेश यादव के गठबंधन के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी- यूपी में 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक व सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मिलाने पर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:52 PM (IST)
ओपी राजभर व अखिलेश यादव के गठबंधन के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी- यूपी में 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम यूपी में चुनाव लड़ेंगे और 100 सीटों की तैयारी कर रहे हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल जोड़-गणित में लग गए हैं। भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मिलाने पर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी ऐसी परिस्थियों से गुजर चुका हूं। 

एआइएमआइएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का फैसला लिया और चले गए, लेकिन हम चुनाव लड़ेंगे और 100 सीटों की तैयारी कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि हम शिवपाल यादव के साथ बातचीत कर रहे हैं। मैं एक बार चंद्रशेखर से भी मिल चुका हूं। हम अन्य पार्टियों से भी बातचीत कर रहे हैं। हमारी पार्टी के उम्मीदवार न केवल मुस्लिम समुदाय से होंगे बल्कि सभी समुदायों से होंगे।

बता दें कि पिछले दिनों सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। सुभासपा के स्थापना दिवस पर मऊ में आयोजित समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ओम प्रकाश राजभर के साथ मंच भी साझा किया। ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए सपा से गठबंधन किया है। उन्होंने यहा भी कहा कि यदि सपा एक भी सीट नहीं देगी तो भी उनकी पार्टी सपा के साथ रहेगी। भागीदारी संकल्प मोर्चा में जितने दल शामिल हैं उनमें भी सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है।

chat bot
आपका साथी