Action Against Mafia: रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट के दो अपराधियों की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 22 मुकदमें

Action Against Mafia गिरोह बनाकर अपराध करने वाले राजू सोनार और वीरेंद्र यादव की संपत्ति कुर्क। कीमत एक करोड़ बताई गई है। नों ही प्रापर्टी डीलिंग के जरिए गलत तरीके से चल अचल संपत्ति बना रहे थे। दर्ज हैं 22 मुकदमें।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 02:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 02:33 PM (IST)
Action Against Mafia: रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट के दो अपराधियों की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 22 मुकदमें
Action Against Mafia: एक करोड़ की कीमत की जमीन कुर्क की गई है।

रायबरेली, जेएनएन। Action Against Mafia: उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायबरेली के सदर सर्किल में गैंगस्टर एक्ट के दो अपराधियों की संपत्ति रविवार को डोल बजाकर कुर्क कर दी गई। दोनों ही प्रापर्टी डीलिंग के जरिए गलत तरीके से चल अचल संपत्ति बना रहे थे। 

दरअसल, शहर पुलिस ने खाली सहाट निवासी राजीव रस्तोगी उर्फ राजू सोनार के खिलाफ 22 मुकदमें दर्ज हैं। 1996 में उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और गैर इरादतन हत्या का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह अपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहता था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के चार मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में खाली सहाट में उसका मकान और एक एसयूवी गाड़ी जब्त की गई है। उसकी द्वारा की जमीन की खरीद फरोख्त की अभी जांच की जा रही है। जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसकी कीमत एक करोड़ बताई गई है। 

वहीं, भदोखर पुलिस ने सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव की तीन गाड़ियां जब्त की हैं। उनके खिलाफ भी जमीन, मकान की खरीद फरोख्त के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक करोड़ की कीमत की जमीन कुर्क की गई है। उसके खिलाफ अलग- अलग थानों में 12 मुकदमें दर्ज हैं। 

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के मुताबिक, ये दोनों चिन्हित गैंगस्टर थे। इनकी चल अचल संपत्ति, जो इन्होंने गलत तरीके से धन कमाकर की, उसे कुर्क कराया गया है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाईयां होती रहेंगी। 

chat bot
आपका साथी