Lucknow University: आनलाइन क्लास ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार, पकड़े जाने पर करने लगा पागलपन की हरकतें

Lucknow University लखनऊ विश्वविद्यालय के टीचिंग वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट करने वाले साइको आदित्य सिंह को हसनगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह लविवि में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पकड़े जाने पर वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:30 AM (IST)
Lucknow University: आनलाइन क्लास ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार, पकड़े जाने पर करने लगा पागलपन की हरकतें
इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि आरोपित मूल रूप से प्रतापगढ़ अजमेर शाह मानधाता का रहने वाला है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के टीचिंग वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट करने वाले साइको आदित्य सिंह को हसनगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह लविवि में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पकड़े जाने पर वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। कांपने लगा, चक्कर आने का बहाना करने लगा, जोर-जोर से चिल्लाने लगा। हालांकि, पागल होने की पुष्टि न होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने बताया कि आरोपित मूल रूप से प्रतापगढ़ अजमेर शाह मानधाता का रहने वाला है। वह यहां डालीगंज में रहने वाले अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते 18 जुलाई को लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि भारतीय इतिहास और पुरातत्व विभाग के वाट्सएप टीचिंग ग्रुप पर आनलाइन क्लास चल रही थी। इस बीच किसी लड़के ने अश्लील फोटो डालने के साथ ही कमेंट डाल दिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकेशन के आधार पर दो दिन पहले हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान वह कांपने लगा। पागलों जैसी हरकतें करने लगा। यह देख पूछताछ कर रहे पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आदित्य को तत्काल पानी पिलाया गया। चाय दी गई और उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद आदित्य की रेकी कराई गई। पता चला कि उसे कोई बीमारी नहीं है। न ही वह पागल है। इसके बाद रविवार को उसे फिर बुलाया या साइंटिफिक तरीके से साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। 

लड़कियों के प्रति रखता है गंदी मानसिकताः आदित्य लड़कियों के बारे में गंदी मानसिकता रखता है। वह लड़कियों को घूरता रहता था और अपने दिमाग में अपराध की प्रवृत्ति बनाता था। उसे मर्दानी-2 फिल्म बहुत पसंद थी। उसकी सोच मर्दानी फिल्म में चाय सप्लाई करने वाले अपराधी लड़के की तरह है। 

वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े थे 175 छात्र-छात्राएंः विभाग के जिस वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे, उसमें 175 छात्र-छात्राएं जुड़े थे। 18 जुलाई को शिकायत मिलने पर लविवि ने पहली रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद 22 जुलाई को आरोपित छात्र ने फिर से उसी नंबर से अश्लील वीडियो व मैसेज ग्रुप पर भेज दिए। साथ ही नया ग्रुप बनाकर उसमें भी शिक्षकों व छात्राओं के नाम से गंदे मैसेज भेजे। इस मामले में दोबारा चीफ प्राक्टर ने हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। करीब एक सप्ताह की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी