COVID-19 Effect in Lucknow: कोरोना से गर्मी का बाजार पड़ा ठंडा, पचास फीसद तक गिरा एसी, कूलर व फ्रिज का बाजार

गर्म मौसम में सर्वाधिक डिमांड वाले एसी कूलर फ्रिज जैसे उपकरणों के खरीदार बाजार से गायब हैं। इन ठंडे उपकरणों की मार्केट 50 फीसद तक गिर चुकी है। कारोबारी कहते हैं कोरोना की मार ने लोगों का रुख ठंडे बाजार की ओर कम कर दिया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:06 PM (IST)
COVID-19 Effect in Lucknow: कोरोना से गर्मी का बाजार पड़ा ठंडा, पचास फीसद तक गिरा एसी, कूलर व फ्रिज का बाजार
राजधानी लखनऊ में कोरोना व लॉकडाउन की वजह से एसी, कूलर व पंखों का बाजार ठप।

लखनऊ [नीरज मिश्र]। कोरोना संक्रमण की इस लहर ने गर्मी के बाजार को ठंडा कर दिया है। लोगों के ठंडी चीजों से परहेज ने गर्मी की तपिश बाजार से खत्म कर दी है। हाल यह है कि गर्म मौसम में सर्वाधिक डिमांड वाले एसी, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरणों के खरीदार बाजार से गायब हैं। इन ठंडे उपकरणों की मार्केट 50 फीसद तक गिर चुकी है। कारोबारी कहते हैं कोरोना की मार ने लोगों का रुख ठंडे बाजार की ओर कम कर दिया है। कोरोना को लेकर लोग जरूरत से ज्यादा सचेत हैं और बड़ी जरूरत पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। थोड़ी बहुत जो खरीदारी रह गई है वह भी पंखों की है। इसका आंकड़ा भी ज्यादा बेहतर नहीं है। पहले जैसी रोज बिक्री से कम ही रह गई है।

वस्तु -रोज बिक्री की संख्या- पहले- अब

एसी-800 से 1000 -400 से 500

फ्रिज- 900 से 1000 - 300 से 400

कूलर- 2000 से 3000 -1000 से 1200

पंखा (फर्राटा, सीलिंग फेन समेत)- 10000 से 12000 -5000 से 6000

रोज करीब चार से पांच करोड़ का कारोबारकारोबारियों के मुताबिक शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों से एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज आदि का करीब चार से पांच करोड़ रुपये का रोज कारोबार होता है। अब घटकर आधे से भी कम रह गया है।

250 प्रतिष्ठानों पर ताला: इलेक्ट्रानिक्स पुरनिया के मालिक ने बताया कि लॉकडाउन में शहर के करीब 250 प्रमुख शोरूमों में पहले से ही ताले लटक रहे हैं। दुकानें खुलने पर भी कारोबार महज 50 फीसद के इर्द-गिर्द रहा है। अब लॉकडाउन है। लोगों के ठंडी चीजों के परहेज से दुकानें खुलने के बाद भी ज्यादा अंतर नहीं पड़ने वाला है। ठंडे उपकरणों के खरीदार बाजार से गायब हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर लोग घरों में कैद हैं। एसी, कूलर, फ्रिज और पंखों का यह पीक सीजन है।लेकिन बाजार पचास फीसद से भी अधिक घट गया है। लगातार दूसरे वर्ष में ठंडे उपकरणों पर ब्रेक लगा है। लेकिन सुरक्षा पहले कारोबार बाद में, काेराेना काल में इस मूल मंत्र को समझना जरूरी है।राजेश सडाना, ओनर सडाना

इलेक्ट्रानिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष बंटी अबरोल ने बताया कि कोरोना के इस दौर में लोग ठंडी चीजों से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में एसी हो या कूलर, फ्रीज हो या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सभी का बाजार ठंडा हो चुका है। ठंडे उपकरण सिर्फ शोरूम की शोभा बने हुए हैं। अब तक बहुत कम बिके हैं। कारोबार आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। लगातार दूसरे साल कोराेना की तपिश ठंडे उपकरणों के बाजार पर दिख रही है।

chat bot
आपका साथी