हाथरस की घटना को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, योगी सरकार पर धर्म जाति देखकर कार्रवाई करने का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी ने हाथरस कांड में पीड़िता के साथ हुए अन्याय के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया प्रदेश में कानून का कोई राज नहीं रह गया है। सरकार धर्म व जाति को देखकर कार्रवाई कर रही है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 03:20 PM (IST)
हाथरस की घटना को लेकर 'आप' का प्रदर्शन, योगी सरकार पर धर्म जाति देखकर कार्रवाई करने का लगाया आरोप
लखनऊ में आम आदमी पार्टी का परवर्तन चौक पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लखनऊ, जेएनएन। हाथरस कांड में पीड़िता के साथ हुए अन्याय के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया प्रदेश में कानून का कोई राज नहीं रह गया है। सरकार धर्म व जाति को देखकर कार्रवाई कर रही है।

इसी के कारण गाजियाबाद में बाल्मीकि समाज के करीब 250 धर्म परिवर्तन करने को विवश हुए है। वहीं प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा इसके कारण परिवर्तन चौक के आसपास कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा। पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन ली गई है।

आम आदमी पार्टी द्वारा गुरुवार को परिवर्तन चौक पर योगी सरकार के हाथरस में अमानवीय कृत्य एवम उत्तर प्रदेश में दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ  प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा जितनी स्याही फेंकी जाएगी उतनी ज्यादा कलम चलेगी। पार्टी प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून राज पूरी तरह से खत्म हो गया है

chat bot
आपका साथी