यूपी में आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा- 15 दिनों में घोषित होंगे प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी यूपी का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। गठबंधन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने विराम लगा दिया। कहा कि पार्टी 15 दिनों में प्रत्याशियों की सूची भी घोषित कर देगी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 12:55 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 12:55 AM (IST)
यूपी में आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा- 15 दिनों में घोषित होंगे प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह।

लखनऊ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) यूपी का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। गठबंधन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर मंगलवार को आप के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने विराम लगा दिया। गोमती नगर स्थित आप के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने बूथ स्तर की तैयारियां शुरू करने की अपील की। सिंह ने कहा कि पार्टी 15 दिनों में प्रत्याशियों की सूची भी घोषित कर देगी।

आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप 300 यूनिट मुफ्त बिजली, अच्छी व सस्ती शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यूपी के गांव-गांव में क्लीनिक खोलने जैसे वादों के साथ जनता के बीच जाएगी। आप के कार्यकर्ता लोगों को समझाएंगे कि असली राष्ट्रवाद यह है कि हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें। लोगों को धर्म के आधार पर बांटकर की जा रही राजनीति को वह बेनकाब करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में प्रदेशवासियों ने आप को भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि आप ने सदस्यता अभियान के दौरान एक महीने में ही एक करोड़ नए सदस्य बनाए हैं।

chat bot
आपका साथी