UP Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी के 70 और संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में आप ने रविवार को अपने 70 और संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इससे पूर्व पहले चरण में आप अपने 100 संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:33 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी के 70 और संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित
यूपी विधानसभा चुवान के लिए आम आदमी पार्टी ने 70 और संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।

लखनऊ  [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में आप ने रविवार को अपने 70 और संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इससे पूर्व पहले चरण में आप अपने 100 संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय की मौजूदगी में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दूसरी सूची में 70 सीटों के लिए के संभावित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। सभाजीत सिंह ने बताया कि सूची में शामिल जो साथी पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप सफलतापूर्वक काम करेंगे, उन्हें संबंधित क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया जाएगा। सूची में पिछड़ा वर्ग के 29 सबसे अधिक प्रभारी शामिल हैं। जबकि पहली सूची में 100 में से 35 संभावित प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग के थे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि दूसरी सूची में 19 ब्राह्मण, 13 दलित व पांच मुस्लिम समुदाय के संभावित प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस तरह सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। संभावित प्रत्याशियों में डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, युवा, किसान हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा सीट से ललित वाल्मीकि व बक्शी का तालाब सीट से पंकज यादव को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी