Lucknow Unlock: अनलॉक होते ही 16 रूटों पर दौड़ी 84 सिटी बसें, टेम्पो, ऑटो; ई-रिक्शा भी आए सड़क पर

लखनऊ में करीब दो माह बाद लॉकडाउन खुलने के साथ ही बुधवार से सिटी बसें दौड़ने लगी। पहले दिन शहर के 16 रूटों पर 84 नगर बसें उतरीं। इनमें गोमतीनगर बस डिपो से 50 सीएजनी बसें और दुबग्गा बस डिपो से 34 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:47 AM (IST)
Lucknow Unlock: अनलॉक होते ही 16 रूटों पर दौड़ी 84 सिटी बसें, टेम्पो, ऑटो; ई-रिक्शा भी आए सड़क पर
लखनऊ के अनलॉक होते ही रोडवेज बस और सिटी बसों का संचालन शुरू हुआ।

लखनऊ, जेएनएन। करीब दो माह बाद लॉकडाउन खुलने के साथ ही बुधवार से सिटी बसें दौड़ने लगी हैं। पहले दिन शहर के 16 रूटों पर 84 नगर बसें उतरीं। इनमें गोमतीनगर बस डिपो से 50 सीएजनी बसें और दुबग्गा बस डिपो से 34 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं। पहले दिन प्रति बस यात्री लोड फैक्टर बेहतर नहीं रहा। महज 22 फीसदी यात्रियों ने ही सफर किया। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस के मुताबिक सिटी बसों पूर्व में तय किए गए रूटों पर ही चल रही है। दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर 50 और बसें चलाई जाएगी। उधर, दैनिक सवारियों में छात्र-छात्राओं, महिलाएं और बुर्जुगों के लिए चारबाग, गोमतीनगर और दुबग्गा डिपो में जल्द ही एमएसटी काउंटर फिर से खुलेगा जिससे उन्हें किराए में राहत मिल सके।

ऑटो-टेम्पो व ई-रिक्शा भी आए सड़कों पर: बुधवार को ऑटो-टेम्पो और ई-रिक्शा भी रूटों पर दौड़ते नजर आए। चौक, मेडिकल कालेज चौराहा, चारबाग, आलमबाग, मुंशीपुलिया, पॉलीटेक्निक पर टेम्पो और ई-रिक्शा काफी संख्या में सवारियों को लेकर दनदनाते नजर आए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किसी भी सेक्शन में कोरोना गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा।

अरसे बाद दिखीं सवारियां, पहले दिन लखनऊ से 24 बसें की गईं रवाना: आखिरकार दो माह बाद राजधानी के बस स्टेशनों से पूरा बस संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन अपेक्षा से अधिक यात्रियों ने रोडवेज से सफर शुरू किया। कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। बस संचालन शुरू के दौरान कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने की कोशिश की गई। चारों बस स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग भी हुई। बिना मास्क के बसों में प्रवेश नहीं दिया गया। गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया के यात्री सबसे ज्यादा रहे। वहीं वाराणसी और प्रयागराज के भी यात्रियों की मौजूदगी रही। सभी बस स्टेशनों से बसें रवाना हुईं। शाम पांच बजे तक चारों प्रमुख बस स्टेशनों से करीब दो दर्जन बसें रवाना की जा चुकी थीं।

दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड की बसों का संचालन जल्द गैर राज्यों के बीच बस संचालन पर शासन की ओर से 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है। जीएम कार्मिक डीबी सिंह के मुताबिक शासन को पत्र भेजकर जल्द इंटरस्टेट बस सेवा को जल्द बहाल कराया जाएगा। शुक्रवार तक इस पर निर्णय की संभावना है।

chat bot
आपका साथी