यूपी में 75 निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक, उप्र लोक सेवा आयोग ने की थी संस्तुति

प्रोन्नति कोटे में रिक्तियों के सापेक्ष उप्र लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर उप्र पुलिस सेवा में मौलिक रूप से नियुक्त व कार्यरत 75 निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रतिसार निरीक्षक व दलनायक को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:09 PM (IST)
यूपी में 75 निरीक्षक पदोन्नति पाकर बने पुलिस उपाधीक्षक, उप्र लोक सेवा आयोग ने की थी संस्तुति
उप्र लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर मिला प्रमोशन।

लखनऊ, [राज्य ब्यूरो]।  यूपी पुलिस को 75 और पुलिस उपाधीक्षक मिल गए हैं। उप्र लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर शासन ने 75 निरीक्षकों को प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक से उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति कोटे के तहत 75 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। प्रोन्नति कोटे में रिक्तियों के सापेक्ष उप्र लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर उप्र पुलिस सेवा में मौलिक रूप से नियुक्त व कार्यरत 75 निरीक्षक, नागरिक पुलिस, प्रतिसार निरीक्षक व दलनायक को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नतियां साधारण वेतनमान (15600-39100, ग्रेड-पे रुपये 5400, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे-लेवल-10, रूपये 56100-177500) में की गई हैं।

पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वालों में सुरेंद्र प्रताप तिवारी, केदार राम, सतीश यादव, विपिन कुमार राय, आशीष मिश्रा, कौशल कुमार, देवेन्द्र कुमार, विनोद कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार शर्मा, कुंवर बहादुर ङ्क्षसह, सुरेश दत्त मिश्रा, सुनील दत्त, आशुतोष कुमार ओझा, गिरीश कुमार, नरेन्द्र सैनी, राकेश कुमार स‍िंंह , विक्रमाजीत स‍िंंह , अबरार अहमद, तेज बहादुर राम, संजय तलवार, राधेश्याम शर्मा, युवराज स‍िंंह , रोहिताश कुमार धारीवाल, गजेन्द्र कुमार श्रोतिया, ब्रज मोहन गिरि, राज कुमार मिश्रा, अजय कुमार स‍िंंह , अशोक कुमार स‍िंंह , विजय आनन्द शाही, बीना ठाकुर, शिव प्रताप स‍िंंह , संजीव कुमार स‍िंंह चौहान, दीपक त्यागी, प्रमोद कुमार पांडेय, डाल चन्द्र, धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, कुशलपाल स‍िंंह यादव, कुशलपाल स‍िंंह , संत प्रसाद उपाध्याय, महेश चन्द्र गौतम, केदार नाथ स‍िंंह , राम बिलास यादव, जितेन्द्र कुमार रस्तोगी, फणीन्द्र स‍िंंह यादव, संसार स‍िंंह राठी, दिनेश चन्द्र मिश्रा, रमेश चन्द्र पांडेय, परशुराम स‍िंंह , ओमकार नाथ शर्मा, कुलदीप तिवारी, महेश स‍िंंह , अजय कुमार, अशोक कुमार स‍िंंह , राकेश स‍िंंह , सुनील कुमार राय, रूद्र कुमार स‍िंंह , शिवाजी स‍िंंह , मु.कासिम, शीला रानी चौधरी, साधूराम, उमा शंकर उत्तम, कपिल मुनि स‍िंंह , विजय राज स‍िंंह , सुनील दत्त दुबे, अतर स‍िंंह , अशोक कुमार त्रिपाठी, मु.असलम सिद्दीकी, कुंवर पाल स‍िंंह , सुनील कुमार त्यागी, जय प्रकाश त्रिपाठी, नेत्रपाल स‍िंंह , कमलेश त्रिवेदी, रघुवीर स‍िंंह , अरविन्द कुमार व राकेश कुमार स‍िंंह शामिल हैं।  

chat bot
आपका साथी