उत्तर प्रदेश में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी समेत 41 IAS अफसरों के तबादले, जानें- कौन कहां भेजा गया

यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी होने से पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 40 आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:17 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी समेत 41 IAS अफसरों के तबादले, जानें- कौन कहां भेजा गया
यूपी में कुल 41 आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी होने से पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम और चार मंडलों के आयुक्त बदले हैं। बताया जा रहा है कि कुल 40 आइएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है, जबकि एक आइएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि सरकार ने औपचारिक तौर पर इस अफसरों के तबादलों की जानकारी नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन तबादलों के जरिये चार मंडलों में नए आयुक्तों और छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ कई अन्य अफसर भी इधर से उधर किये हैं। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया। बीके सिंह राज्य संपत्ति अधिकारी बनाए गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।

इन जगहों पर हुई है नई पोस्टिंग...

1. बी हिकाली झिमोमी : प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार 2. कुमार प्रशांत : विशेष सचिव गृह 3. रणवीर प्रसाद : राहत आयुक्त 4. पंकज कुमार : एमडी यूपीपीसीएल 5. विरेंद्र कुमार सिंह : एमडी पीसीडीएफ 6. शेशमणि पांडेय : विशेष सचिव हथकरघा 7. प्रेम प्रकाश मीणा : वाइंट मेजिस्ट्रेट चंदौली 8. कृष्ण कुमार : विशेष सचिव एपीसी 9. अनुनय झा : नगर आयुक्त मथुरा 10. जयेन्द्र कुमार : ज्वाइंट मेजिस्ट्रेट मुजफ्फर नगर 11. पीसी श्रीवास्तव : डीआइजी स्टाम्प 12. राजेंद्र पेंसीयार : वीसी आगरा 13. अंकित खंडेलवार : सीडीओ अलीगढ़ 14. देवेंद्र कुशवाहा : विशेष सचिव एपीसी 15. अरुण मौली : सीडीओ फर्रुखाबाद 16. विपिन जैन : संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम 17. पूजा पांडेय : विशेष सचिव दिव्यांग जन 18. प्रवीण वर्मा : सीडीओ बलिया 19. कृष्ण कुमार गुप्त : संयुक्त राज्य निर्वाचन अधिकारी 20. अमानदीप : दुली एसीईओ ग्रेटर नॉएडा 21. रिया केजरीवाल : सीडीओ बलरामपुर 22. डॉ विजय कुमार सिंह : राज्य सम्पत्ति अधिकारी 23. अनुज मलिक : सीडीओ कुशीनगर 24. राजा गणपति : निदेशक प्रशासन चिकित्सा स्वास्थ्य 25. प्रेरणा सिंह : सीडीओ इटावा 26. अनीता यादव : सीडीओ अयोध्या 27. अंजनी कुमार सिंह : निदेशक मंडी 28. दिनेश चंद : विशेष सचिव संस्कृति 29. आशीष कुमार : वीसी गोरखपुर को नगर आयुक्त गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार 30. प्रथमेश कुमार : विशेष सचिव मुख्यमंत्री 31. अनिता मेश्राम : मुख्य स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव 32. आशुतोष निरंजन : डीएम देवरिया 33. दीपा रंजन : डीएम बदायूं 34. सौम्या अग्रवाल : डीएम बस्ती 35. शुभ्रांत शुक्ला डीएम : चित्रकूट 36. रविंद्र मन्दार : डीएम रामपुर 37. सुरेंद्र सिंह : मंडलायुक्त मेरठ 38. संजय गोयल : मंडलायुक्त प्रयागराज 39. आंजनेय कुमार : मंडलायुक्त मुरादाबाद 40. आर रमेश कुमार : मंडलायुक्त बरेली 41. जितेंद्र कुमार सिंह : डीएम कानपुर देहात
chat bot
आपका साथी