गोसाईगंज में 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

संसू गोसाईगंज राज्य सरकार ने 62 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:33 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:33 AM (IST)
गोसाईगंज में 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
गोसाईगंज में 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

संसू, गोसाईगंज : राज्य सरकार ने 62 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ-साथ आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्रिया कलापों की जाच भी कराई जा रही। इस दौरान गोसाईगंज में 41 आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है।

गोसाईगंज परियोजना अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि ब्लॉक में 18 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 23 सहायिकाएं हैं जो 62 साल की उम्र पूरी कर चुकी हैं। इनको सम्मान सहित विदा किया किया गया। महुरा अमेठी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को फूल माला पहनाकर उपहार सहित विदा किया गया। हसनापुर, बस्तौली व मुंशीगंज की कार्यकत्रियों ने सेवा का अनुभव बताते हुए कहा कि अब नौकरी ज्यादा परेशानी देने वाली हो गई है। पहले एक मा और सखी की तरह काम करना होता था, लेकिन अब मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है। कार्यकत्रियों ने कहा कि हम लोगों को सेवानिवृत्ति पर कोई लाभ न दिया जाना अन्याय है। सरकार को इस ओर सोचना चाहिए। मुख्य सेविका सुमन ने सभी को बधाई दी और जीवन में सुख शाति की कामना की। संगठन की मंडल अध्यक्ष रामदेवी ने बताया कि अधिकारियों को कई बार पत्र देकर माग की गई कि 62 साल की उम्र पूरी कर चुकी कर्मचारियों को कुछ नकद राशि के साथ ही पेंशन की व्यवस्था दी जाए, लेकिन उसपर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।

chat bot
आपका साथी