यूपी में विश्व दिव्यांग दिवस पर 10 श्रेणियों में 27 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर 10 श्रेणियों में 27 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह चयन दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति ने किया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 06:06 AM (IST)
यूपी में विश्व दिव्यांग दिवस पर 10 श्रेणियों में 27 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
योगी सरकार ने 27 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर 10 श्रेणियों में 27 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह चयन दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय चयन समिति ने किया।

सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के अन्तर्गत आगरा के रवि कुमार, अलीगढ़ के खालिद बिन यूसुफ खां, वाराणसी की सावित्री को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए कानपुर के सुनील मंगल का चयन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के रूप में कुशीनगर मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड गोरखपुर को चयनित किया गया है।

दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में नत्थू सिंह कटियार, कानपुर देहात तथा आनन्द कुमार त्रिपाठी, संतकबीरनगर का चयन किया गया है। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए मूक-बधिर विद्यालय रेसकोर्स रोड, मेरठ कैंट तथा जन विकास समिति, धर्मालपुर, मुरदहा, वाराणसी का चयन किया गया है।

प्रेरणास्रोत के लिए नागेश कुमार बाराबंकी, कुमारी विभा गोयल आजमगढ़, कु मोनी वर्मा सिद्धार्थ नगर, गोपाल खण्डेलवाल मीरजापुर तथा कुमारी सोनी सिन्हा हरदोई का चयन किया गया है। दिव्यांगजन का जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान व उत्पाद विकास के लिए सलमान खान मुरादाबाद तथा डा.धीरेन्द्र बहादुर सिंह बाराबंकी का चयन किया गया है। दिव्यांगजन के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ तथा सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन, रमवापुर राउत, सिद्धार्थनगर को चयनित किया गया है।

दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला के रूप में जनपद सहारनपुर को चयनित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका के लिए मिथिलेश कुमार जायसवाल बहराइच, कुमारी मेनका तिवारी कानपुर नगर को सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति तथा कुमारी ज्योति मुजफ्फरनगर को सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग (बालिका) तथा लक्ष्य शर्मा, अलीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग (बालक) के लिए चयनित किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के लिए अर्पण शर्मा बरेली तथा प्रिया, लखनऊ को चयनित किया गया है। दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सहारनपुर मंडल को दिया गया।

संतोष कुमार गुप्ता लखनऊ को दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत कर्मचारी के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा सुखबीर सिंह भदौरिया पीलीभीत को दिव्यांगजन के लिए प्रदान की गई सेवाओं के दृष्टिगत उन्हें अलग से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों/ संस्थाओं को नियत पुरस्कार की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

chat bot
आपका साथी