दिवाली में लखनऊ से चलेंगी 262 बसें, दिल्‍ली व देहरादून समेत कई शहर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत; यहां देखें बसों के रूट

परिवहन निगम के लखनऊ रीजन ने दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्ययोजना बना बस स्टेशन इंचार्ज को भेज दी गई है। करीब 262 बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें एसी जनरथ पिंक स्लीपर और साधारण आदि सेवाएं होंगी।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:44 PM (IST)
दिवाली में लखनऊ से चलेंगी 262 बसें, दिल्‍ली व देहरादून समेत कई शहर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत; यहां देखें बसों के रूट
त्‍योहार के सीजन में लखनऊ से 262 बसों का संचालन किया जाएगा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। परिवहन निगम के लखनऊ रीजन ने दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्ययोजना बना बस स्टेशन इंचार्ज को भेज दी गई है। करीब 262 बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। इनमें एसी जनरथ, पिंक, स्लीपर और साधारण आदि सेवाएं होंगी। बसों के संचालन के लिए लखनऊ दिल्ली समेत दस मार्ग चिह्नित किए गए हैं। राजधानी के सभी प्रमुख बस स्टेशनों से इन्हे चलाया जाएगा।

वे प्रमुख मार्ग जिनके लिए बनाई गई है कार्य योजना लखनऊ- गोरखपुर लखनऊ- दिल्ली लखनऊ- बहराइच लखनऊ -गोंडा-बलरामपुर लखनऊ -कानपुर लखनऊ- आजमगढ़ लखनऊ- देहरादून लखनऊ -हरिद्वार लखनऊ -वाराणसी

यात्री के लिए पर्व पर रहेंगी 74 एसी बसें: इस बार लग्जरी वोल्वो, स्कैनिया बसों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए दीपावली पर्व पर रोडवेज की एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं होंगी। ये सभी सेवाएं सस्ते दरों की होंगी। पर्व को देखते हुए 31 अक्टूबर से बसों का संचालन शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था है। परिवहन निगम ने करीब 74 एसी बसों को विकल्प के तौर पर तैयार किया है।

लखनऊ- दिल्ली रूट पर होंगी 51 बसें: यात्रियों का सर्वाधिक दबाव दिल्ली रूट पर होगा। इस पर पहले 32 बसें चलाए जाने का निर्णय लिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 51 बस कर दिया गया है। इस रूट पर दस जनरथ के अलावा, पिंक और स्लीपर कोच भी रहेंगे। यात्रियों की मांग को देखते हुए बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा पहले ही सचेत कर चुके हैं। दीपावली पर्व पर यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं। दीपावली पर्व के लिए दस मार्गों पर बस संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी प्रमुख रूटों पर बसों को आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जाएगा। लग्जरी वोल्वो और स्कैनिया बसें इस बार नहीं हैं। विकल्प के तौर पर एसी परिवहन निगम की एसी जनरथ बसों को लगाया जाएगा। इसके अलावा पिंक बसें, स्लीपर कोच को भी चलाया जाएगा।

,

chat bot
आपका साथी