COVID-19 Case in Lucknow: कोरोना वायरस ने ली 22 की जान, लोकबंधु के 17 स्टाफ समेत 5897 संक्रमित

कोरोना से लगातार सातवें दिन पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। लोकबंधु अस्पताल के आठ टेक्नीशियन व नौ फार्मासिस्ट समेत 24 घंटे में कुल 5897 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं वायरस ने फिर 22 मरीजों की जान ले ली है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:03 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:33 PM (IST)
COVID-19 Case in Lucknow: कोरोना वायरस ने ली 22 की जान, लोकबंधु के 17 स्टाफ समेत 5897 संक्रमित
लखनऊ में लगातार सातवें दिन पांच हजार के ऊपर संक्रमित, 24 घंटे में 2641 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना से लगातार सातवें दिन पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। लोकबंधु अस्पताल के आठ टेक्नीशियन व नौ फार्मासिस्ट समेत 24 घंटे में कुल 5897 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं वायरस ने फिर 22 मरीजों की जान ले ली है। वहीं इस दौरान 2641 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार को भी 2348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था। पिछले सात दिनोें में 12 हजार 97 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे आंशिक राहत महसूस की जा सकती है।

सक्रिय मरीजों 50 हजार के पार: लखनऊमें सक्रिय मरीजों की संख्या सोमवार को रिकॉर्ड 50 हजार के भी आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 50964 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा भी 1525 हो चुका है। एक अप्रैल से अब तक 314 मौतें हो चुकी हैं। जो कि पिछले एक वर्ष में किसी माह में सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड है।

तारीख  संक्रमित  स्वस्थ   मौत

19        5897 2641 2218

 18       5581    2348  2217

 17       5913    2176  3616

16       6598    1675 3515

 15       5183    979    2614

 14       5433    1118  1413

 13      5382   1086   18

यूपी में सक्रिय केस दो लाख के पार: प्रदेश में नए संक्रमित मिलने के आंकड़ों में चौबीस घंटे में भले ही बड़ा अंतर नहीं आ रहा, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा हर दिन बड़ी छलांग मार रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में 167 मरीजों की जान चली गई। यह कोरोना संक्रमण से एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतें हैं। सक्रिय केस की संख्या भी दो लाख को पार कर गई है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख को पार करते हुए 208523 पर पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी