कोरोना के 218 नए मरीज, चार की मौत

लखनऊ जेएनएन। राजधानी में गुरुवार को 218 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं चार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:47 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:47 AM (IST)
कोरोना के 218 नए मरीज, चार की मौत
कोरोना के 218 नए मरीज, चार की मौत

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में गुरुवार को 218 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं चार की मौत हो गई। इसके अलावा 236 को डिस्चार्ज किया गया। दीपावली बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका है। ऐसे में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार को सबसे अधिक मरीज इंदिरानगर में 25, आलमबाग में 10, तालकटोरा में 11, हसनगंज में 14, गोमती नगर में 27, हजरतगंज में 11, मड़ियांव में 13, रायबरेली रोड के 17, अलीगंज के 14, चौक के 10, विकासनगर में 12 पाए गए। इसके अलावा विभिन्न इलाकों के मरीज रहे।

3922 लोगों के लिए सैंपल

गुरुवार से राजधानी में कोरोना टेस्टिंग अभियान शुरू किया गया है। दीपावली बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका है। लिहाजा, रिक्शा चालक, ऑटो चालक के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगाने वालों की जांच की जाएगी। कुल 3922 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए गए हैं। वर्तमान में होम आइसोलेशन 2096 मरीजों का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी