होमगार्ड विभाग में 19 हजार भर्तियों को हरी झंडी

स्थापना दिवस के मौके पर डीजी होमगार्ड ने दी जानकारी। इस मौके पर दिल्ली में अधिकारियों को मिला प्रशस्तिपत्र।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 08:49 PM (IST)
होमगार्ड विभाग में 19 हजार भर्तियों को हरी झंडी
होमगार्ड विभाग में 19 हजार भर्तियों को हरी झंडी

लखनऊ, जेएनएन। होमगार्ड विभाग में जल्द ही 19 हजार खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्तुति कर दी है। यह पूरी तरह से शासन की मंशानुरूप पूरी तरह पारदर्शी होगी। यह जानकारी गुरुवार को डीजी होमगाड् र्स जीएल मीना ने होमगाड् र्स स्थापना दिवस के मौके पर दी।

पुरानी जेल रोड स्थित मुख्यालय में गुरुवार सुबह रंग बिरंगे झंडों से साज-सज्जा की गई। इस दौरान डीजी जीएल मीना ने ध्वजारोहण किया। डीजी ने बताया कि 1963 में होमगार्ड विभाग का गठन किया गया था। उस समय मात्र 2000 होमगाड् र्स ड्यूटी करते थे। अब प्रदेश भर में 90 हजार होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं। बीते दिनों मध्यप्रदेश चुनाव में 12 हजार, राजस्थान में चुनाव ड्यूटी के लिए प्रदेश से 3000 हजार और कुंभ ड्यूटी में 10 हजार होमगार्ड भेजे गए।

डीजी ने इस दौरान होमगार्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को इमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। विभाग के 55 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान सीटीआइ कमांडेंट संजीव शुक्ला, वित्त नियंत्रक एमएम अंसारी, एसएसओ सुनील कुमार व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।

राष्ट्रपति द्वारा दिया गया पदक

डीजी ने बताया कि विभाग के इतिहास में पहली बार दिल्ली स्थित विभाग भवन में राष्ट्रपति द्वारा होमगार्ड विभाग के अधिकारियों को सराहनीय और विशिष्ट सेवा पदक दिया गया। इस क्रम में डीआइजी एसके सिंह, संतोष कुमार मंडलीय कमांडेंट आगरा, सुरेंद्र सिंह मंडलीय कमांडेंट कानपुर, इंस्पेक्टर शेर प्रताप सिंह को पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

chat bot
आपका साथी