AKTU का 17वां दीक्षा समारोह: बजा बेटियों का डंका, दीक्षा सिंह को चांसलर मेडल Lucknow News

62 पीएचडी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। 66 मेधावियों को स्वर्ण रजत और कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 03:30 PM (IST)
AKTU का 17वां दीक्षा समारोह: बजा बेटियों का डंका, दीक्षा सिंह को चांसलर मेडल Lucknow News
AKTU का 17वां दीक्षा समारोह: बजा बेटियों का डंका, दीक्षा सिंह को चांसलर मेडल Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 17 वां दीक्षा समारोह सुबह 11 बजे विवि परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई बहुद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पहुंची। कार्यक्रम में खास बात यह रहा कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी राज्यपाल के पहुंचने के 8 मिनट बाद पहुंची। प्रोटोकॉल के अनुसार, मंत्री को पहले समारोह में पहुंचना था। जिसका देर से आने का भाव (डर) मंत्री के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। समारोह में दीक्षा सिंह को चांसलर मेडल से नवाजा गया। कुलाधिपति ने गोल्ड मेडल दिया गया।

इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाल विवाह के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मैंने अपने भाई के बेटे का बाल विवाह होने से रोका था। उनके खिलाफ पुलिस में गइ र्थी। बाल विवाह रुक गया, मगर मेरे भइया ने 5 साल तक हमें अपने घर नहीं बुलाया।

वहीं, इस अवसर पर 62 पीएचडी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कुल 66 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। बीटेक कंप्यूटर साइंस की दीक्षा सिंह को सर्वाधिक अंक हासिल करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। मंच पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा राधा एस चौहान, विवि के कुलसचिव नंद लाल सिंह, प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल, विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्य व डीन मौजूद रहे। 

 

पूर्वाभ्यास किया गया

एकेटीयू के दीक्षा समारोह के अवसर पर मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान विवि की समय सारणी के अनुसार विभिन्न क्रियाओं का पूर्वाभ्यास किया गया।   

chat bot
आपका साथी