बीएस-6 मानक की 150 बसें यूपी रोडवेज में जल्द होंगी शामिल, पांच सदस्यीय समिति ने दी मंजूरी

परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही बीएस-6 मानक की 150 रोडवेज बसें शामिल होंगी। कोरोना काल बीतने के करीब तीन साल बाद बसों को खरीदने की तैयारी शुरू की गई है। निगम प्रबंधन ने चेसिस खरीद के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। टेंडर अपलोड कर दिया गया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:14 PM (IST)
बीएस-6 मानक की 150 बसें यूपी रोडवेज में जल्द होंगी शामिल, पांच सदस्यीय समिति ने दी मंजूरी
कोरोना काल बीतने के करीब तीन साल बाद नई बसों को खरीदने की तैयारी शुरू की गई है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही बीएस-6 मानक की 150 रोडवेज बसें शामिल होंगी। कोरोना काल बीतने के करीब तीन साल बाद बसों को खरीदने की तैयारी शुरू की गई है। निगम प्रबंधन ने चेसिस खरीद के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। टेंडर अपलोड कर दिया गया है। इसी माह की 22 तारीख को इसे खोला जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में नई बसों को ले लिया जाएगा। यह सभी बसें डीजल से चलने वाली यूरो-6 मानक पर आधारित हैं। इसके लिए परिवहन निगम की पांच सदस्यीय समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है। तकरीबन 50 करोड़ रुपया इन बसों की खरीद पर व्यय किया जा रहा है।

खरीद प्रक्रिया को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। प्रति बस तकरीबन 32 लाख रुपये व्यय होगा। इनमें से अधिकांश बसें एनसीआर क्षेत्र से जुड़ेंगी। लंबे समय से बसाें की खरीद नहीं हुई थी। साथ ही प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से पुरानी बसें हटाई जा रही हैं। इन बसों को गाजियाबाद क्षेत्र से जोड़ते हुए तय मार्गों पर इसे चलाया जाएगा। इससे रोज करीब आठ हजार यात्रियों को लाभ होगा और उनकी राह आसान होगी।

बसों की खरीद के लिए टेंडर अपलोड कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही 22 तक इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद चेसिस खरीद जल्द से जल्द से पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद बाडी निर्माण पूरा कराया जाएगा। करीब तीन माह में बसों को रूट पर ले आया जाएगा। -संजय शुक्ला, मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक 

काेराेना काल से बसों की खरीद प्रक्रिया थमी थी। बेड़ा निरंतर घट रहा था। साथ ही एनसीआर क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए खर्चों में कटौती करते हुए बजट जुटा बस निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसी वित्तीय वर्ष में बसों को परिवहन निगम की फ्लीट में शामिल कर लिया जाएगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। -नवदीप रिनवा, प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम

chat bot
आपका साथी