Women Military Police Recruitment Rally: म‍िल‍िट्री पुलिस के लिए 14 हजार बेटियां लखनऊ में दिखाएंगी दमखम, भर्ती रैली 18 से

Women Military Police Recruitment Rally in Lucknow लखनऊ में महिला म‍िल‍िट्री पुलिस भर्ती रैली के लिए 18 19 और 20 जनवरी की तिथि तय की गई है। इसमें लखनऊ के अलावा अमेठी आगरा मेरठ उत्तराखंड बरेली और बनारस से करीब 14 हजार बेटियों के आने की संभावना है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 12:18 PM (IST)
Women Military Police Recruitment Rally: म‍िल‍िट्री पुलिस के लिए 14 हजार बेटियां लखनऊ में दिखाएंगी दमखम, भर्ती रैली 18 से
18, 19 और 20 जनवरी को होगी लखनऊ में पुलिस भर्ती रैली।

लखनऊ, [अजय श्रीवास्तव]। म‍िल‍िट्री पुलिस में जाने का जज्बा यह है कि कई शहरों से बेटियां लखनऊ में जुटेंगी और अपनी मेधा का प्रदर्शन करेंगी। बड़ी संख्या में बेटियों के जुटने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया और उनकी सुरक्षा का खास इंतजाम करने का खाका तैयार किया है। बेटियों के साथ आने वाले अभिभावकों को भी सुविधा देने की तैयारी है। महिला पुलिस भर्ती रैली लखनऊ में भी होनी है। 16 से 30 जनवरी तक विभिन्न चरणों में होने वाली इस भर्ती रैली में 14 हजार बेटियां कई शहरों से यहां आएंगी। 

लखनऊ में महिला म‍िल‍िट्री पुलिस भर्ती रैली के लिए 18, 19 और 20 जनवरी की तिथि तय की गई है। यह भर्ती रैली एएमसी सेंटर एंड कॉलेज में होगी। इसमें लखनऊ के अलावा अमेठी, आगरा, मेरठ, उत्तराखंड, बरेली और बनारस से करीब 14 हजार बेटियों के आने की संभावना है। इतनी ही संख्या में अभिभावक भी साथ में होंगे। 21 जनवरी को रैली में शामिल अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही पेेयजल, यातायात, चिकित्सकीय और लाइटों का इंतजाम करने का खाका तैयार किया है। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बसों की व्यवस्था परिवहन विभाग को करना है। इसके साथ ही दो से तीन अतिरिक्त बसों का भी इंतजाम होगा। 

chat bot
आपका साथी