International Women's Day: यूपी की 10 महिलाओं को मिलेगा राज्य ललित कला शक्ति सम्मान, पहली बार आयोजित होगा समारोह

राज्य ललित कला अकादमी प्रदेश की 10 महिला चित्रकारों व मूर्तिकारों को राज्य ललित कला शक्ति सम्मान प्रदान करेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत सोमवार को लाल बारादरी भवन अकादमी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:31 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:31 AM (IST)
International Women's Day: यूपी की 10 महिलाओं को मिलेगा राज्य ललित कला शक्ति सम्मान, पहली बार आयोजित होगा समारोह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की 10 चित्रकारों और मूर्तिकारों को किया जाएगा सम्मानित।

लखनऊ, जेएनएन। राज्य ललित कला अकादमी प्रदेश की 10 महिला चित्रकारों व मूर्तिकारों को राज्य ललित कला शक्ति सम्मान प्रदान करेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत सोमवार को लाल बारादरी भवन, अकादमी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यह जानकारी शनिवार को अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र मिश्र व सचिव डा. यशवंत सिंह राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार अकादमी द्वारा इस सम्मान की शुरुआत की जा रही है।

ललित कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली वरिष्ठ महिला कलाकारों को यह सम्मान दिया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष ने कहा कि अपने 60वें वर्ष में अकादमी में हर विधा की गतिविधियां बढ़ी हैं। सोमवार को दो ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी होंगी। इनमें महिला सशक्तीकरण पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी, जिसमें दुर्गा के विभिन्न रूपों में महिलाओं की संघर्ष गाथा दिखाई जाएगी। इसके साथ ही साथ ही पांच दिवसीय चित्रकार शिविर व मूर्तिकार शिविर भी शुरू किए जाएंगे।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

आगरा की चित्रलेखा सिंह व साधना सिंह, वाराणसी की ललिता भट्ट व प्रो. सरोज सिंह, मेरठ की मधु बाजपेयी, अयोध्या की डा. स्वदेश मल्होत्रा, कानपुर की डा. प्रेमा मिश्रा और लखनऊ की ममता राभा, शेफाली भटनागर व किरण राठौर को सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों को 11 हजार रुपए सम्मान राशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी