UP में 10 IPS अफसरों का तबादला, सहारनपुर, मीरजापुर, गोरखपुर व आजमगढ़ रेंज के DIG बदले

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। पीपीएस अधिकारियों के बाद शासन ने 10 आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें चार रेंज के डीआइजी समेत पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के नौ अधिकारी शामिल हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:46 AM (IST)
UP में 10 IPS अफसरों का तबादला, सहारनपुर, मीरजापुर, गोरखपुर व आजमगढ़ रेंज के DIG बदले
यूपी में 10 आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। पीपीएस अधिकारियों के बाद शासन ने 10 आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें चार रेंज के डीआइजी समेत पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के नौ अधिकारी शामिल हैं। सहारनपुर, मीरजापुर, गोरखपुर व आजमगढ़ रेंज के डीआइजी बदले गए हैं। जल्द पुलिस विभाग में कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले भी हो सकते हैं।

नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती 1. विकास कुमार : अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट : पुलिस अधीक्षक (नगर), आगरा। 2. आनन्द प्रकाश तिवारी : डीआइजी प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय : अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट। 3. चंद्र प्रकाश, द्वितीय : डीआइजी पीटीएस, उन्नाव : डीआइजी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ। 4. उपेन्द्र कुमार अग्रवाल : डीआइजी सहारनपुर रेंज : डीआइजी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ। 5. धर्मेंद्र सिंह : डीआइजी यातायात, लखनऊ : डीआइजी रेलवे, लखनऊ। 6. जे. रविन्दर गौड : डीआइजी मीरजापुर रेंज : डीआइजी गोरखपुर रेंज। 7. डा. प्रीतिन्दर सिंह : डीआइजी गोरखपुर रेंज : डीआइजी सहारनपुर रेंज। 8. आरके भारद्वाज : डीआइजी एसआइटी, लखनऊ : डीआइजी मीरजापुर रेंज। 9. अखिलेश कुमार : अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट : डीआइजी आजमगढ़ रेंज। 10. सुभाष चंद्र दुबे : डीआइजी आजमगढ़ रेंज : अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट।

यह भी पढ़ें : UP में दो IAS और 18 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बदले

chat bot
आपका साथी