फोटो- 12

ललितपुर : प्रभात फेरी निकालते सिख संगत। प्रकाशोत्सव : शबद कीर्तन गायन के बीच निकली प्रभातफेरी -

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:53 PM (IST)
फोटो- 12
फोटो- 12

ललितपुर : प्रभात फेरी निकालते सिख संगत।

प्रकाशोत्सव : शबद कीर्तन गायन के बीच निकली प्रभातफेरी

- जनजन तक पहुँचायें गुरूश्री नानकदेव महाराज के सन्देश

ललितपुर ब्यूरो:

सिख पन्थ के प्रथम गुरूश्री गुरूनानक देव महाराज का 551 प्रकाश उत्सव श्री गुरूसिंह सभा प्रबन्धन समिति के तत्वावधान में अगाध श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के पूर्व रविवार को सिख संगत द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात वापस श्री गुरूद्वारा लक्ष्मीपुरा पर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी में ई रिक्शा पर सुसज्जित चित्रों के साथ गुरूद्वारा ग्रंथि मोहकम सिंह के निर्देशन में सिख संगत उपस्थित थी। इसमें महिलायें, पुरुष व युवा सिख समाज के सेवादार गुरूश्री द्वारा रचित मनोहारी शबद कीर्तन का गायन कर आनन्द लेते चल रहे थे। नगर प्रभात फेरी प्रमुख मार्ग से होती हुई गुरूश्री के संदेश जनजन तक पहुँचाये जा रहे थे। 'मिटी तुन्ध जग चानण हो आ.' जैसे कीर्तन शबद का भी गायन किया गया। प्रभात फेरी का समापन गुरूद्वारा लक्ष्मीपुरा में हुआ। यहाँ आतिशबाजी के साथ में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्व.माता अमृत कौर व बलवंत परिवार की ओर से स्वल्पाहार के प्रसाद की सेवा की गई। इस अवसर पर संरक्षक जितेन्द्र सिंह सलूजा, अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविन्दर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा एड, लवशीत सिंह अरोरा, दलजीत सिंह, रविन्दर सिंह छाबड़ा, मनमीत सिंह सलूजा, सतनाम भाटिया, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह डिम्पी, बलदेव सिंह सागरी, गुरमुख सिंह, शानू सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, नरिन्दर सिंह सलूजा, केदार सिंह पिंटू आदि उपस्थित थे।

::

बॉक्स

::

प्रकाशोत्सव पर आज के कार्यक्रम

ललितपुर: श्री गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा द्वारा जानकारी दी गई कल (आज) 30 नवम्बर दिन सोमवार को प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री अखण्ड साहब पाठ की समाप्ति के उपरान्त श्री निशान साहब के चोले की सेवा तथा गुरूवाणी कीर्तन अरदास का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात मध्यान्ह 12:00 बजे से गुरू का लंगर प्रसाद वितरित होगा। रात्रि में श्री गुरूद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।

chat bot
आपका साथी