मोदी है तो मुमकिन है : मौर्य

फोटो : 20 ::: ललितपुर : सभा को सम्बोधित करते उपमुख्यमन्त्री। ::: - विजय संकल्प रैली में गरजे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:22 AM (IST)
मोदी है तो मुमकिन है : मौर्य
मोदी है तो मुमकिन है : मौर्य

फोटो : 20

:::

ललितपुर : सभा को सम्बोधित करते उपमुख्यमन्त्री।

:::

- विजय संकल्प रैली में गरजे उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य

- कौंग्रेस पर जमकर साधा निशाना, गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ

ललितपुर : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से शुरू विजय संकल्प सभा के तहत प्रदेश के उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य आज यहाँ पहुँचे। उन्होंने भाजपा के लिए चुनावी प्रचार का शखनाद करते हुये कहा कि जनता को पूरा यकीन है कि मोदी है, तो मुमकिन है। उन्होंने कौंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का ही असर है कि जो लोग राम का नाम लेने से कतराते थे, वह आज मन्दिर-मन्दिर घूम रहे है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व कमजोर नहीं है, मोदी सरकार एक-एक जवान की चिन्ता कर रही है।

झाँसी रोड स्थित मैदान में भाजपा की विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पब्लिक से आह्वान किया कि अबकी बार 73 पार। उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस समय जनता की अदालत में हमारा मु़कदमा है, जिसका ़फैसला 23 मई को आयेगा। हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि हम भारी बहुमत से सफल होंगे। कहा कि आज जो गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं, वे अपने 10 साल के कार्यकाल में क्या करते रहे? उन्होंने कहा कि कौंग्रेस पार्टी ने खुद स्वीकार किया है कि वह एक रुपया भेजती थी तो नीचे 15 पैसे पहुँचते थे, जबकि आज किसानों के खाते में सीधे पूरे रुपये पहुँच रहे हैं। कहा कि पुलवामा हमले के बाद आपने भी देखा है कि एक-एक हिसाब लिया जा रहा है। हमारी सरकार के ़फैसलों से वहाँ हड़कम्प मचा है। देश में रहते हुए अलगाववादियों पर भी कार्यवाही सख्त हुई है और होती रहेगी। हम दर्द सहकर चुपचाप नहीं बोलते है। आतंक को कुचलना भी जानते है। हमने सेना को पूरी तरह खुली छूट दे दी है। कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की, एअर स्ट्राइक की और ऑपरेशन ऑल आउट में आतंकवादी को चुन चुनकर मारा जा रहा है। यही कारण है कि आज विश्व के ज्यादातर बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं। सभा को उत्तर प्रदेश भाजपा के महामन्त्री अशोक कटारिया ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राज्यमन्त्री मनोहर लाल पंथ, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा, बिहारी लाल आर्य, लोकसभा संयोजक जगदीश सिंह चौहान, राज्यमन्त्री हरगोविन्द कुशवाहा, नगर निगम महापौर (झाँसी) रामतीर्थ सिंघल, पूर्व मन्त्री रविन्द्र शुक्ला, धन्नूलाल गौतम, पूर्व ़िजलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ़िजलाध्यक्ष रमेश लोधी व प्रदीप चौबे ने संचालन किया।

chat bot
आपका साथी