राशन वितरण में भी समूह की महिलाएं आजमाएंगी हाथ

अब समूह की महिलाएं ग्रामीणों को राशन का वितरण करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:57 PM (IST)
राशन वितरण में भी समूह की महिलाएं आजमाएंगी हाथ
राशन वितरण में भी समूह की महिलाएं आजमाएंगी हाथ

लखीमपुर : अब समूह की महिलाएं ग्रामीणों को राशन का वितरण करेंगी। सरकार ने समूह की महिलाओं को कोटा चलाने का जिम्मा दिया है। इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीणों को भी राशन मिल सकेगा। खीरी जिले में 14 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह जिम्मेदारी मिली है। सबसे पहले जिले में जो दुकानें खाली पड़ी हैं, उनका जिम्मा समूहों को दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विकास खंड सदर के विश्वास प्रेरणा समूह से संचालित होने वाली कोटे की दुकान का गुरुवार को फीता काटकर शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को प्रदेश सरकार रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को जिले में रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने नारी सुरक्षा, स्वालंबन, सम्मान के बारे में बताया। कहा कि समूह की महिलाओं को प्रदेश सरकार रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ रही है। जिलाध्यक्ष ने पहले दिन न सिर्फ राशन वितरण को देखा, बल्कि खुद दो कार्ड धारकों को राशन भी वितरित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा ने कहा कि जिनका कार्ड बना है, उन सभी पात्रों को राशन सामग्री का वितरण करें। समूह की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इस मौके पर राशन कोटा संचालक अर्चना वर्मा, समूह की अध्यक्ष सोनू, सचिव क्षमा, किरन वर्मा, शीला, पूजा, सुनीता, किरण समेत सभी महिलाएं मौजूद थीं। ग्राम सभा में 667 कार्ड धारक है। इनको राशन वितरण किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में होंगी महिला कोटेदार 14 में से नौ महिला स्वयं सहायता समूहों ने राशन का उठान भी कर लिया है। इसके पहले आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण का जिम्मा भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया जा चुका है। कुंभी ब्लॉक की अमीरनगर, मोहम्मदाबाद, बेलवा व गरदहा, बांकेगंज का डॉटपुरग्रंट, बिजुआ का भीरा, पलिया का सरखनपुर, मोहम्मदी का फरेंदा व खजुरिया, पसगवां का सुनौआ, मितौली का मदारपुर, रमियाबेहड़ का दरेरी व पहाड़नगर और लखीमपुर के काला आम स्वयं सहायता समूह शामिल है। विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

chat bot
आपका साथी