एक माह से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

सिगाही थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व ससुराल से लापता हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM (IST)
एक माह से लापता महिला का नहीं लगा सुराग
एक माह से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

लखीमपुर : सिगाही थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व ससुराल से लापता हुई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

तिकुनिया थाना क्षेत्र के गांव मंझरा पूरब निवासी अमरो कौर पत्नी स्व. सोना सिंह ने तहरीर दी कि उसने पुत्री राजो कौर की शादी सिगाही थाना क्षेत्र के मांझा फार्म निवासी राजू सिंह से की थी। राजो कौर के छह और 10 वर्षीय दो पुत्रियां हैं। कुछ वर्ष पूर्व दामाद राजू सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि दामाद की मृत्यु के बाद ससुराल वाले जमीन-जायदाद के लालच में राजो कौर को प्रताड़ित करते हुए घर से भगाने लगे। बीती 23 सितंबर को राजो कौर ससुराल से कहीं लापता हो गई। अमरो कौर ने पुत्री की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिगाही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गायब हुई महिला का फोन सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी