आधी आबादी के सशक्तिकरण को थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

मिशन शक्ति अभियान के सातवें दिन शुक्रवार को जिले के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:12 PM (IST)
आधी आबादी के सशक्तिकरण को थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
आधी आबादी के सशक्तिकरण को थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

लखीमपुर : मिशन शक्ति अभियान के सातवें दिन शुक्रवार को जिले के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सदर कोतवाली में बनाई गई महिला हेल्पडेस्क का जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

आधी आबादी के सशक्तिकरण एवं उनमें विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क के रूप में अभिनव पहल की गई है। कोतवाली सदर में महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल व भाजपा नेता डॉ. नरेंद्र सिंह के साथ-साथ जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के बाद कोतवाली में आई पीड़िताओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर महिला पुलिस कर्मियों ने प्राप्ति पर्ची (यूनिक आइडी) प्रदान की।

तिकुनिया : खीरी सांसद अजय मिश्र ने तिकुनिया कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर महिलाओं को पूरी सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन दिया।

मोहम्मदी : कोतवाली परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ एसडीएम स्वाति शुक्ला व यूडी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

धौरहरा : कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने किया। एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, संभ्रांत नागरिक, महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। कक्षा 12 की छात्रा राजी निगम व परास्नातक छात्रा सिमरन गुप्ता ने इस मंच पर खुलकर अपनी बात रखी।

खीरीटाउन : थाना खीरी में सदर विधायक योगेश वर्मा ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। सीओ संजय नाथ तिवारी व एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

बेहजम : नीमगांव कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने फीता काटकर किया गया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह व पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

संपूर्णानगर : थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह ने किया।

फरधान : थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ एएसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई की पत्नी आरती बाजपेई ने किया।

फूलबेहड़ : थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्धघाटन श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने किया। इस मौके पर सीओ अरविद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

मितौली : विधायक सौरभ सिंह सोनू ने मितौली थाने पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान सीओ शीतांशु कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त निघासन थाने में विधायक शशांक वर्मा ने, पलिया थाने में विधायक रोमी साहनी ने व गोला कोतवाली में विधायक अरविद गिरि ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

chat bot
आपका साथी