भाई! अभी और ठंड बढ़ेगी.., सुबह तो वाहन भी नहीं दिखे..

आज सुबह बहुत ठंड थी मुझे उठने में काफी देर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM (IST)
भाई! अभी और ठंड बढ़ेगी.., सुबह तो वाहन भी नहीं दिखे..
भाई! अभी और ठंड बढ़ेगी.., सुबह तो वाहन भी नहीं दिखे..

लखीमपुर : आज सुबह बहुत ठंड थी, मुझे उठने में काफी देर हो गई। किसी तरह नहाकर, चाय पीकर तब बाहर निकल सका। विलोबी मैदान के पास बैठे आग तापते हुए गुड्डू अपने साथियों से कह रहे थे। वहीं बैठे रफीक का भी कहना था कि अभी ठंड दो-चार दिन और बढ़ सकती है। इस बार बहुत जोर की ठंड पड़ी है। साथ में बैठे आग ताप रहे रमेश ने भी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सुबह के वक्त तो सामने से आता वाहन तक दिखाई नहीं दे रहा था। घर में बैठकर ऐसे में चाय के साथ अगर पकौड़ियों का मजा लिया जाए तो कहने ही क्या। बातचीत में अलाव जलाकर ताप रहे लोगों के बीच जिलेभर में जगह-जगह ऐसी चर्चाएं आम रहीं।

मौसम का पारा गुरुवार को नीचे आया तो ठंड और बढ़ गई। सुबह से कोहरा और बदली के कारण लोग ठिठुरते रहे। घरों में बैठे लोग आग ताप रहे। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी लोग हीटर के पास बैठ कर अपना काम करते नजर आए। सड़कों पर आते-जाते लोग भी गर्म कपड़े पहने रहे, मैदानों और सड़कों पर दूर तक कोहरे की जगह दिखाई दी। शहर के बाईपास पर जोरदार कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

सुबह करीब सात बजे कोहरे की घनी चादर दिखाई दी। जब शहर के बाहर, मैदानी क्षेत्रों और बाईपास से आते वाहनों को फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ज्यादा ठंड होने के कारण लोग घरों से भी देर से निकले, अपने घरों के चबूतरे पर अंगीठी जलाकर लोग तापते रहे। गलियों या शहर की सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया हल्की धूप निकली लेकिन आसमान में बादल होने के कारण हर रोज जैसी पूरी तरह धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शहर की सड़कों के किनारे जल रहे अलावों पर भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल में सुबह के वक्त दवा वितरण कक्ष के सामने मरीजों की भीड़ रही, जबकि बच्चा वार्ड पूरी तरह खाली रहा। दोबारा बढ़ी ठंड से एक बार फिर लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-0 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी