शिव कॉलोनी में जलभराव की समस्या

डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है और मुहल्ला शिव कॉलोनी में जलभराव से मच्छर पनप रह हैंे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
शिव कॉलोनी में जलभराव की समस्या
शिव कॉलोनी में जलभराव की समस्या

लखीमपुर : डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है और मुहल्ला शिव कॉलोनी में जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। तालाबों और खाली पड़े प्लाटों में भर रहे पानी से लोगों को रात में मच्छर काट रहे हैं। सफाई नहीं

लखीमपुर : शहर के मुहल्ला प्यारेपुर में नाले के आसपास कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। घरों के सामने लगे होने से लोगों में नाराजगी है, मुहल्ले वासियों ने सफाई कराए जाने की मांग की है। लो वोल्टेज

लखीमपुर : मुहल्ला महाराज नगर समेत शहर के कई सीमावर्ती मुहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है, रात में नौ बजे से 11 बजे के बीच वोल्टेज लो होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क टूटी

लखीमपुर : मुहल्ला ईदगाह में राम जानकी मंदिर के पास गुटइय्या बाग कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर रास्ता कई जगहों पर से टूटा हुआ है। जिससे दो पहिया वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बेसहारा पशु

लखीमपुर : शहर की सड़कों पर खासकर ओवर ब्रिज पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे दोनों तरफ का ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। सड़कों पर खड़े यह बेसहारा पशु कई बार दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।

chat bot
आपका साथी