सारे काम छोड़ दो..सबसे पहले वोट दो

लखीमपुर सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र रमियाबेहड़ से एक संयुक्त मतदाता जागरूकता रैली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:38 PM (IST)
सारे काम छोड़ दो..सबसे पहले वोट दो
सारे काम छोड़ दो..सबसे पहले वोट दो

लखीमपुर : सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र रमियाबेहड़ से एक संयुक्त मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रमिया बेहड़ के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

रैली का आरंभ उप जिला अधिकारी धौरहरा धीरेंद्र सिंह ने किया। खंड विकास अधिकारी कमल कांत सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला और खंड शिक्षा अधिकारी रमियाबेहड़ उपेंद्र सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी रमियाबेहड़ के कार्यालय से जागरूकता नारों के साथ रैली का आरंभ किया। यह रैली रमियाबेहड़ बाजार के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए ग्रामीण जनता को जागरूक करते हुए पुन: बीआरसी कैंपस पर समाप्त हुई। रैली से पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं को समझाया कि किस प्रकार उन्हें अपने माता-पिता पड़ोसी से वोट देने के लिए अपील करना है। गायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।

खंड विकास अधिकारी कमलकांत सिंह ने सभी अभिभावकों एवं ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने को कहा। यह भी बताया कि मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़वायें। रैली में प्राथमिक विद्यालय रमिया बेहड़ के रंजीत वर्मा, प्रभारी वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्रिसिपल गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ए आर पी संतोष वर्मा, पवन वर्मा सहित अनेक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी