पीड़ित परिवार का आज से भूख हड़ताल का निर्णय

न्याय के लिए धरने पर बैठे पीड़ित परिवार ने गुरुवार से भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM (IST)
पीड़ित परिवार का आज से भूख हड़ताल का निर्णय
पीड़ित परिवार का आज से भूख हड़ताल का निर्णय

लखीमपुर : न्याय के लिए धरने पर बैठे पीड़ित परिवार ने गुरुवार से भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा। बुधवार धरने को सहयोग देने पहुंचे गांव के लोगों से पीड़ित परिवार ने आगे की रणनीति पर वार्ता कर क्रमिक अनशन करने का फैसला लिया है। प्रशासन द्वारा सीओ के खिलाफ कार्रवाई एवं नामजद बाहर घूम रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार ना करने से नाराज पीड़ित परिवार ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।भूमि विवाद के चलते त्रिकोलिया निवासी दिवगत पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने नामजद पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सीओ के खिलाफ भी तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तीन दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन दो दोषी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 17 दिन बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन ने सीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। गांव व क्षेत्र के लोगों के सहयोग से धरने पर बैठा पीड़ित परिवार गुरुवार से भूख हड़ताल करेगा।

chat bot
आपका साथी