गृह विज्ञान के पेपर में गड़बड़ी पर कुलपति का पुतला फूंका

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की गृह विज्ञान परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में कुलपति निलिमा गुप्ता का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:05 AM (IST)
गृह विज्ञान के पेपर में गड़बड़ी पर कुलपति का पुतला फूंका
गृह विज्ञान के पेपर में गड़बड़ी पर कुलपति का पुतला फूंका

लखीमपुर : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की गृह विज्ञान परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में कुलपति निलिमा गुप्ता का पुतला फूंका। मिश्राना चौराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ता अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि बीए तृतीय वर्ष का गृह विज्ञान प्रश्न पत्र जो कि बहुविकल्पीय प्रकार का था, उसके आठ सेट होते हैं। इस पूरे पेपर में किसी भी प्रश्न में अथवा का उपयोग नहीं था, जिससे कि विद्यार्थियों का पेपर अधूरा रह गया। कई विद्यार्थियों को पेपर समझ नहीं आया। छात्र हित में जल्द से जल्द इस परीक्षा को निरस्त कर नई परीक्षा का आयोजन किया जाए। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ल, विभाग सह-संयोजक शिवांश तिवारी, जिला संयोजक संकल्प शुक्ला, सह-संयोजक धैर्य धवन, अमन गुप्ता, आकाश, दिव्यांश पार्थ, शुभम, तुषार, चंदन, पीयूष, आदर्श सत्यम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोलागोकर्णनाथ : एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सदर चौराहे पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन के अलावा पुतला फूंकने की अनुमति न देते हुए बैरंग लौटा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव से नोंकझोंक हुई। कुछ देर बाद संगठन के कार्यकर्ता दोबारा सदर चौराहे पर पहुंचे और कानपुर यूनीवर्सिटी की वाइस चांसलर का पुतला फूंका। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मौके नगर मंत्री आकाश अवस्थी, आशुतोष मिश्र, संजीव दीक्षित, लवलेश, अमन फतेहपुरी, पूर्व जिला सह संयोजक शुभम राठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी