कोरोना मरीजों का बढ़ा आकड़ा, 356 में 22 पॉजिटिव मिले

जिले में मरीजों की संख्या 60 पहुंची। वहीं ईदगाह मुहल्ले में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:17 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:08 AM (IST)
कोरोना मरीजों का बढ़ा आकड़ा, 356 में 22 पॉजिटिव मिले
कोरोना मरीजों का बढ़ा आकड़ा, 356 में 22 पॉजिटिव मिले

लखीमपुर : पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की बाढ़ आ गई है। जिलेभर से जुटाए गए 356 सैंपल में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 334 निगेटिव आई है।

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों में एक ही परिवार के आठ लोग मुहल्ला ईदगाह के रहने वाले हैं, जो पूर्व में संक्रमित पाई गई महिला के परिवारीजन हैं। सैंपल लेने के बाद सभी को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसी मुहल्ले की एक और महिला पॉजिटिव मिली है। जो पूर्व से संक्रमित महिला के संपर्क में आई थी। उसे भी होम क्वारंटाइन किया गया है। दो पॉजिटिव (मां-बेटे) पंजाबी कॉलोनी के हैं। जो दिल्ली से आए हैं और पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवारीजन हैं। वर्तमान में होम क्वारंटाइन हैं। दो पॉजिटिव मुहल्ला संकटा देवी के रहने वाले हैं। अभी हाल ही में बरेली से आए हैं। सैंपल लेने के बाद इन्हें भी होम क्वारंटाइन किया गया था।

एक पॉजिटिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में लैब टेक्नीशियन है। वहीं एक अन्य पॉजिटिव मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का कर्मी है। एक मरीज ब्लॉक ईसानगर के ग्राम भेड़िइया का निवासी है। जो डॉक्टर मनोज शर्मा के आवास विकास कॉलोनी में खाना बनाता है। वह हाल में ही अभी अपने गांव से वापस आया है। एक पॉजिटिव महिला ग्राम मंगरेपुरवा खंभारखेड़ा की निवासी है। जिसकी ट्रेसिग चल रही। वहीं एक पॉजिटिव बालिका विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम अंजनापुर की निवासी है। तहसील मोहम्मदी और विकासखंड पसगवां के ग्राम सुखबसा में एक और ग्राम छतौरा में एक पॉजिटिव पाए गया है। दोनों संक्रमित व्यक्ति होम क्वारंटाइन हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेबीगंज के फार्मासिस्ट जो मुहल्ला शुक्लापुर तहसील मोहम्मदी के निवासी हैं। वर्तमान में वह सीएचसी पसगवां के आवासीय परिसर में क्वारंटाइन हैं। कलेक्ट्रेट का एक अन्य कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह कर्मचारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 176 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें इलाज के बाद 116 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में जिले में कुल 60 एक्टिव केस हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी