सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए व्यापारियों ने किया हवन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र (पूर्व सांसद) के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में छठे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:02 AM (IST)
सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए व्यापारियों ने किया हवन
सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए व्यापारियों ने किया हवन

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र (पूर्व सांसद) के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में छठे दिन भी जारी रहा। छह दिनी आंदोलन के पांचवें दिन गोला मंडी समिति के गल्ला व सब्जी व्यापारियों ने मंडी समिति में प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन पूजन किया।

जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी, युवा जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कनौजिया ने कहा की सरकार की कथनी और करनी में भेद को समाप्त कर केंद्र सरकार की तरह राज्य में भी मंडी शुल्क को समाप्त कर देना चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला चेयरमैन वीरेंद्र वर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह, श्याम राजपूत, सोमेश गुप्ता, कपिल मिश्रा, रामशरण गुप्ता, सुखदेव प्रसाद, पंकज सिंह, सुभाष गुप्ता, गुंजन मिश्र, विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, गुंजन गुप्ता, मनोज गिरि, बेचे लाल गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी